ममता बनर्जी, (मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल)
नई दिल्ली : आज यानी गुरुवार 27 मार्च को CM ममता बनर्जी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में आज अपना बहुप्रतीक्षित व्याख्यान देंगी। लंदन के समय के अनुसार यह समारोह आज गुरुवार शाम 5 बजे केलॉग कॉलेज हब में शुरू होगा। वहीं स्वागत सत्र के बाद 5।30 बजे मुख्य चर्चा शुरू होगी। मुख्यमंत्री ममता के व्याख्यान को लेकर फिलहाल पूरे लंदन में चर्चा है और लोग इसमें काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि, दुनिया की दूसरी सबसे पुराने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज का हॉल ‘हाउसफुल’ हो गया है।
आज इस समारोह के मंच पर बंगाल की मुख्यमंत्री के अलावा कॉलेज के अध्यक्ष प्रोफेसर जोनाथन मिची और कॉलेज के ‘फेलो’ के साथ प्रमुख उद्योगपति लॉर्ड करण बिलिमोरिया भी मौजूद रहेंगे। वहीं खबर यह भी है, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ‘दादा’ सौरभ गांगुली के भी शामिल होने की उम्मीद है। इसमें बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक, विद्वान और उत्साही लोग भी भाग लेंगे। सीएम ‘सामाजिक विकास – बालिका, बाल एवं महिला सशक्तीकरण’ विषय पर अपना व्याख्यान देंगी।
Bengal and Britain share a relationship that spans centuries, rooted in history, culture, and commerce. As we landed in London yesterday, we stepped into a city that, much like Kolkata, carries the weight of its past while embracing the dynamism of the present. Before the day’s… pic.twitter.com/xNx4tZ0crl — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 24, 2025
जानकारी दें कि बीते 25 मार्च को ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर गईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंदन के एक पार्क में टहल कर खुद को तरोताजा करते एक दिखीं थी, जिसका वीडियो भी देखा जा सकता हैं। उन्होंने हरी बॉर्डर वाली साड़ी और अपने चिर-परिचित अंदाज में चप्पल पहना हुआ था। लंदन के सर्द मौसम के कारण बनर्जी ने काले रंग का ‘कार्डिगन’ पहन रखा था और उन्होंने शॉल भी ओढ़ा हुआ था तथा लंदन के ऐतिहासिक हाइड पार्क में टहल कर और शहर में घूमते हुए ठंड का आनंद उठा रही थीं।
बता दें कि, ममता बनर्जी बीते 22 मार्च को लंदन के लिए रवाना हुई थीं। वह आज यानी 27 मार्च को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने वाली हैं। उनके 28 और 29 मार्च के बीच भारत लौटने की उम्मीद है। लंदन की यह उनकी दूसरी यात्रा है। उन्होंने पहली यात्रा नवंबर 2017 में की थी। इस बाबत पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने भी कहा था कि यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व्याख्यान देने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय गईं हैं।