हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं…बंगाल में हारने के बाद बोलीं ममता बनर्जी, किसे बताया विलेन?
Mamata Banerjee on Election Results: ममता बनर्जी ने कहा कि हम हारे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी 100 सीटें चुरा ली गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं थी। यह चुनाव आयोग से थी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सीएम ममता (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर 100 सीटें चुराने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि हम हारे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी 100 सीटें चुरा ली गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं थी। यह चुनाव आयोग से थी। मुख्य चुनाव आयुक्त इस चुनाव के खलनायक हैं, लोकतंत्र के लिए यह एक काला दिन है।
ममता बनर्जी ने इस दौरान आरोप लगाया कि चुनाव से दो दिन पहले चुनाव आयोग ने हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर हमारे खिलाफ लड़ाई लड़ी है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी इसमे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बहुत ही गंदे खेल खेले हैं और मैंने ऐसा चुनाव पहले कभी नहीं देखा।
खबर अपडेट की जा रही है…
सम्बंधित ख़बरें
दूसरों के घर बर्तन धोने वाली बन गई विधायक, बीजेपी उम्मीदवार कलिता माझी ने कर दिखाया कारनामा
चुनाव में हार के बाद छलका CM स्टालिन का दर्द, जनता को लिखी भावुक चिट्ठी, बोले- उठाते रहेंगे आपकी आवाज
मायावती का हाथी हुआ पस्त: बंगाल से तमिलनाडु तक बसपा का सूपड़ा साफ, क्या खत्म हो रहा है दलित राजनीति का दौर
केरल में जला ‘लालू का लालटेन’, जीत हासिल करने में कामयाब रहा RJD का इकलौता उम्मीदवार, जानिए कौन हैं PK प्रवीण?
