Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रंग लाया प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स का धरना प्रदर्शन, ममता सरकार ने हॉस्पिटल के प्रिंसिपल और सुपरिटेंडेंट को किया निलंबित

ट्रेनी डॉक्टर हत्या मामले में लगातार प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स की एक और मांग को स्वीकारते हुए ममता सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के प्रिंसिपल और सुपरिटेंडेंट को निलंबित करने का फैसला लिया है।

  • Written By: शुभम पाठक
Updated On: Aug 21, 2024 | 11:22 PM

ममता सरकार ने मांगी प्रदर्शकारी डॉक्टर्स की मांग (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर की हत्या मामले में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स की कई सारी मांगो में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल और सुपरिटेंडेंट को किया पद से हटाने वाली एक मांग पर मुहर लगाते हुए अस्पताल के प्रिसिपल, सुपरिटेंडेट समेत चेस्ट डिपार्टमेंट के एचओडी को हटाने का फैसला लिया है।

ममता सरकार के इस फैसले के बादआरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के नए प्रिंसिपल की जिम्मेदारी मानस बंद्योपाध्याय को सौंपी है। इससे पहले वे बारासात मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रिंसिपल के पद पर तैनात थे।

ये भी पढ़े:-हरियाणा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग का ऐलान, मतदान संपन्न होने तक भर्ती प्रक्रियाओं के परिणामों पर लगाई रोक

सम्बंधित ख़बरें

मुस्लिम वोटों के लिए 1000 करोड़ का सौदा…TMC के आरोपों पर आया हुमायूं कबीर का पलटवार; सबूत दिखाने की कही बात

बाल-बाल बचे अधीर रंजन चौधरी! चुनाव प्रचार के बीच काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, साजिश की आशंका

नवभारत संपादकीय: एसआईआर विवाद में फंसा बंगाल, कैसा चुनाव जिसमें लाखों लोग वोटिंग से वंचित

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!

ममता सरकार ने स्वीकारी मांग

मिली जानकारी के अनुसार लगातार बढ़ रहे मांग को देखते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की एक और मांग मानते हुए मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष का कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आरजी कर तबादला आदेश रद्द कर दिया है। प्रदर्शनकारियों के दबाव में संदीप घोष ने इस्तीफा दे दिया था।

राज्यपाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लगातार बढ रहे आक्रोश को देखते हुए आज पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पीड़िता के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता परिवार की व्यथा सुनने के बाद राज्य की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखने की बात भी कही।

ये भी पढ़े:-महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में खुलेंगे सारे राज, सीबीआई को जांच सौंपने पर विचार कर रही छत्तीसगढ़ सरकार

संदीप घोष से पूछताछ

जानकारी के लिए बता दें कि घटना के 2 दिन बाद जब मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर सवाल उठे तो उन्होंने कहा था कि मुझे बदनाम किया जा रहा है, यह लड़की मेरी बेटी जैसी है। एक अभिभावक होने के नाते मैं इस्तीफा दे रहा हूं, मैंने उसे बचाने की कोशिश की थी। बदनामी के डर से इस्तीफा देने वाले और पीड़िता को अपनी बेटी बताने वाले संदीप घोष को सीबीआई ने लगातार 6 दिनों तक बुलाकर पूछताछ की है।

Mamata banarjee suspended the hospitals principal and superintendent

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 21, 2024 | 11:22 PM

Topics:  

  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.