-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- All Secrets Will Be Revealed In Mahadev Betting App Case Chhattisgarh Government Is Considering Handing Over The Investigation To Cbi
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में खुलेंगे सारे राज, सीबीआई को जांच सौंपने पर विचार कर रही छत्तीसगढ़ सरकार
- Written By: शुभम पाठक
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में कथित महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले के संबंध में दर्ज मामलों को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने पर विचार कर रही है।

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला (सोर्स:-सोशल मीडिया)
रायपुर: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अटकलें लगातार तेज हो रही है, लेकिन अभी तक इस मामले में को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार को ज्यादा बड़ी कमयाबी नहीं मिली है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए अब राज्य सरकार इस मामले में की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सोंपने पर विचार विमर्श कर रही है।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में कथित महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले के संबंध में दर्ज मामलों को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने पर विचार कर रही है। सरकार राज्य के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) और राज्य के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले को आगे की जांच के लिए सीबीआई को सौंपने पर विचार कर रही है।
डिप्टी सीएम ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी अगले कुछ दिनों में साझा की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मामले को सीबीआई को सौंपने के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ 23 अगस्त से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे के दौरान चर्चा की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मप्र-छग के बीच 26 साल पुराना DR विवाद सुलझाने की पहल, मध्य प्रदेश ने भेजा ‘स्थायी सहमति’ का प्रस्ताव
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
Mohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा
नक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद
ये भा पढ़ें:-आंध्र प्रदेश में फार्मा यूनिट में विस्फोट से मचा कोहराम, 13 कर्मचारियों की मौत 50 से ज्यादा घायल
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पिछले एक साल से अधिक समय से राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान सामने आए महादेव ऐप से जुड़े धनशोधन मामले की जांच कर रहा है। नवनिर्वाचित भाजपा सरकार में राज्य के ईओडब्ल्यू ने इस साल मार्च में ईडी द्वारा सौंपी गई एक रिपोर्ट के आधार पर कथित घोटाले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी। जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के साथ ऐप के प्रमोटर रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी, अनिल कुमार अग्रवाल और 14 अन्य को ईओडब्ल्यू की प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है।
ऐप मामले में 70 मामले दर्ज
मिली जानसकारी के अनुसार, रायपुर और दुर्ग जिलों सहित राज्य के विभिन्न पुलिस थानों में सट्टेबाजी ऐप से जुड़े लगभग 70 मामले भी दर्ज किए गए हैं।ईडी ने महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब तक रायपुर की अदालत में तीन अभियोजन शिकायतें (चार्जशीट) दायर की हैं। ईडी ने इस मामले में राज्य में पहले भी कई छापे मारे हैं। ईडी ने पहले भी कहा है कि महादेव ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप में उसकी जांच में छत्तीसगढ़ के कई उच्च पदस्थ राजनेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता सामने आई है।
ये भा पढ़ें:-पीड़िता डॉक्टर के परिवार से मिले राज्यपाल बोस, कहा- सीएम ममता बनर्जी को लिखूंगा पत्र
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ ही वह राज्य है जहां से ऐप के दो मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल आते हैं। इसमें कहा गया था कि ऐप एक ‘अम्ब्रेला सिंडिकेट’ है, जो अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को नए उपयोगकर्ताओं को नामांकित करने, उपयोगकर्ता की आईडी बनाने और बेनामी बैंक खातों के माध्यम से धन शोधन करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म की व्यवस्था करता है। ईडी ने इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ऐप के दो मुख्य प्रमोटरों को ईडी द्वारा अनुरोधित इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर दुबई में हिरासत में लिया गया है।
All secrets will be revealed in mahadev betting app case chhattisgarh government is considering handing over the investigation to cbi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














