- Hindi News »
- India »
- Mallikarjun Kharge Said He Is One Of 12 Jyotirlingas Bjp Slams Congress
12 ज्योतिर्लिंगों में से एक लिंग मैं भी…मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान ने भड़काई नई सियासी आग, हमलावर हुई बीजेपी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुद की तुलना भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग से कर दी है। इस बयान को लेकर भाजपा आक्रामक हो गई है।
- Written By: मृणाल पाठक

मल्लिकार्ज खड़गे (सोर्सः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: एक तरफ जहां भाजपा हिंदूत्व और देवी-देवताओं को लेकर विपक्ष पर हमलावर रहती है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उसके हाथ में एक नया हथियार दे दिया है। खड़गे ने एक ऐया बयान दिया है, जिसकी चारों तरफ आलोचना हो रही है। उनका बयान भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग को लेकर है।
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुद की तुलना भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग से कर दी है। उन्होंने अपने नाम का मतलब बताते हुए कहा है कि मेरा नाम भी मल्लिकार्जुन है, मैं भी एक पवित्र ज्योतिर्लिंग हूं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये बयान वायरल होने के बाद से ही राजधानी का सियासी तापमान काफी बढ़ गया है। इस बयान को लेकर भाजपा आक्रामक हो गई है। बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है।
खड़गे ने खुद को बताया 2 ज्योतिर्लिंगों में एक
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित एक सभा में बोलते हुए खड़गे ने कहा, मैं हिंदू हूं, मेरा नाम मल्लिकार्जुन है, मैं 12 ज्योतिर्लिंगों में एक पवित्र ज्योतिर्लिंग भी हूं। मेरे पिताजी ने मेरा नाम ऐसा रखा है। लेकिन जैसे ही इस भाषण का क्लिप वायरल हुआ, भाजपा ने इसे हिंदू धर्म की आस्था का मजाक बताते हुए हमला बोला।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी पर मोदी का हमला…पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो, रैपिड मेट्रो रेल का किया उद्घाटन
‘100 विधायक लाइए…CM बन जाइए’, अखिलेश ने केशव-बृजेश को दिया ऑफर, बोले- रामभद्राचार्य को जेल न भेजकर गलती की
महाविकास आघाडी में राज्यसभा को लेकर घमासान! उद्धव दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से करेंगे बात, पवार पर फंसा पेंच
महाराष्ट्र में 22 हजार मराठी स्कूल बंद? विजय वडेट्टीवार ने खोला सरकार का ‘सीक्रेट एजेंडा’, राजनीति गरमाई
देश-दुनिया से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
भाजपा हुई हमलावर
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस घटना पर एक वीडियो जारी कर कहा कि हिंदुओं की आस्था का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की पुरानी पहचान है। भगवान शिव से पहले कांग्रेस पार्टी श्री राम का अपमान करती थी। कांग्रेसी लगातार भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते रहे हैं। आज कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने खुद की तुलना महादेव से की है। यह भगवान शिव का अपमान है।
वोट बैंक के लिए कांग्रेस का स्तर गिरा!
भाजपा प्रवक्ता ने सवाल पूछा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद की तुलना भगवान शिव से की, लेकिन क्या वह किसी अन्य धर्म पर ऐसी टिप्पणी या तुलना कर सकते हैं। केवल वोट बैंक के लिए कांग्रेस का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि वे हिंदू आस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश करते रहते हैं।
कांग्रेस का नहीं आया कोई बयान
पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए। अगर नाम शिव है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप भगवान हो गए। मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
Mallikarjun kharge said he is one of 12 jyotirlingas bjp slams congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गुरुग्राम में लिव इन पार्टनर से हैवानियत, प्रेमी ने प्राइवेट पार्ट जलाया, युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही
Feb 22, 2026 | 04:09 PMप्राइवेट पार्ट दबाकर पति को उतारा मौत के घाट! ससुर की शिकायत पर बहू गिरफ्तार, बिहार से आई सनसनीखेज वारदात
Feb 22, 2026 | 04:08 PMलिफ्ट में फंसी बच्चियों का रेस्क्यू ऑपरेशन, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हाहाकार
Feb 22, 2026 | 04:07 PMAllu Arjun Best Actor: अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, ‘पुष्पा 2’ रही अवॉर्ड नाइट की सबसे बड़ी विनर
Feb 22, 2026 | 03:57 PMचेन्नई के समुद्र में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ बड़ा हादसा! 1 की मौत, 1 लापता; CM फडणवीस ने संभाला मोर्चा
Feb 22, 2026 | 03:55 PMअहिल्यानगर के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव, विखे पाटिल की मौजूदगी में विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न
Feb 22, 2026 | 03:52 PMअमिताभ बच्चन-कमल हासन आए फिर साथ, ‘कल्कि 2898 AD’ सीक्वल की शूटिंग शुरू, इस शहर में लगा भव्य सेट
Feb 22, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














