- Hindi News »
- India »
- Malegaon Blast 2006 Case Nia Court Frames Charges Under Mcoca Against 4 Accused After 19 Years
Malegaon Blast: 19 साल बाद इंसाफ की ओर बढ़ा कदम, 4 आरोपियों पर मकोका के तहत आरोप तय
Malegaon Blast Case: NIA की विशेष अदालत के न्यायाधीश चकोर बाविस्कर ने 2006 में महाराष्ट्र में हुए मालेगांव सीरियल ब्लास्ट मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ MAKOKA के तहत आरोप तय कर दिए है।
- Written By: सौरभ शर्मा

19 साल बाद इंसाफ की ओर बढ़ा कदम, 4 आरोपियों पर मकोका के तहत आरोप तय (कॉन्सेप्ट फोटो)
NIA Court on Malegaon Blast Case: साल 2006 के मालेगांव सीरियल ब्लास्ट मामले में करीब 19 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत ने मंगलवार को चार आरोपियों के खिलाफ सख्त कानून मकोका के तहत आरोप तय कर दिए हैं। 8 सितंबर 2006 को नासिक जिले के मालेगांव में एक कब्रिस्तान के बाहर हुए इन धमाकों ने पूरे देश को दहला दिया था, जिसमें कम से कम 37 लोगों की जान चली गई थी और 125 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश चकोर बाविस्कर ने आरोपी लोकेश शर्मा, धन सिंह, मनोहर सिंह और राजेंद्र चौधरी के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत आरोप तय किए हैं। विशेष लोक अभियोजक प्रकाश शेट्टी द्वारा आरोपों का मसौदा पेश किए जाने के बाद अदालत ने यह अहम फैसला सुनाया। अब आरोप तय होने के बाद इस मामले में मुकदमे की सुनवाई विधिवत रूप से शुरू हो सकेगी, जिससे पीड़ितों के परिवारों को न्याय की उम्मीद जगी है।
मध्य प्रदेश में रची गई थी साजिश
एनआईए की चार्जशीट के अनुसार, इन धमाकों की साजिश मध्य प्रदेश में रची गई थी। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि आरोपियों को वहीं पर हथियार चलाने और बम बनाने की ट्रेनिंग दी गई थी। इस साजिश में शामिल हर व्यक्ति की भूमिका पहले से तय थी। इन लोगों ने विस्फोटक लगाने के लिए साइकिलें खरीदने से लेकर, उनमें बम फिट करने और फिर उन्हें धमाके वाली जगहों पर पहुंचाने तक का काम अलग-अलग टीमों में बांटा हुआ था। एनआईए के मुताबिक, यह एक संगठित अपराध था, जिसे बड़ी ही योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
संगमनेर जल संकट पर सख्त हुए विखे पाटिल, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
अकोला में 79 नए पुलिस सिपाहियों की नियुक्ति, पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के हाथों हुआ नियुक्ति पत्र वितरण
भिगवान में किसानों का उग्र आंदोलन, पुणे-सोलापुर हाईवे किया जाम, पानी की मांग को लेकर ‘रास्ता रोको’
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: अंबेडकर की विचारधारा पर अडिग रहेंगे, CJI की मां ने विवादों के बीच ठुकराया RSS का निमंत्रण
स्वामी असीमानंद के बयान से आया था नया मोड़
इस मामले की जांच में उस वक्त एक बड़ा मोड़ आया था, जब 2007 में मक्का मस्जिद बम धमाके के आरोपी स्वामी असीमानंद ने कथित तौर पर एक बयान दिया था। बयान के मुताबिक, आरएसएस के एक पदाधिकारी सुनील जोशी ने उसे बताया था कि मालेगांव में हुए धमाके “उनके लड़कों” का काम है। इस मामले को लेकर वलसाड में एक बैठक भी हुई थी। साल 2011 में जब एनआईए ने इस केस को अपने हाथ में लिया, तब इन चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। चार्जशीट में सुनील जोशी, रामचंद्र कलसांगरा और संदीप डांगे का भी नाम था। हालांकि, दिसंबर 2007 में सुनील जोशी की हत्या हो गई थी।
Malegaon blast 2006 case nia court frames charges under mcoca against 4 accused after 19 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Silk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
May 18, 2026 | 05:08 PMदमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा
May 18, 2026 | 05:04 PMचलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 04:57 PMRRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया
May 18, 2026 | 04:51 PMMaharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
May 18, 2026 | 04:51 PMArdra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!
May 18, 2026 | 04:49 PMSRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
May 18, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














