Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी की YouTubers से अपील, कहा- ‘देश को जागरूक करो, एक आंदोलन शुरू करो’

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Sep 27, 2023 | 11:18 PM

PTI Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने यूट्यूब (You Tube) पर दिखाई जाने वाली विषय सामग्री के निर्माताओं से अपने काम के जरिये स्वच्छता, डिजिटल भुगतान और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान पर जागरूकता फैलाने का बुधवार को आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘देश को जागरूक करो, एक आंदोलन शुरू करो।”

उन्होंने कहा कि वह 15 वर्ष से एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से देश और दुनिया से जुड़े हुए हैं। मोदी ने लगभग पांच हजार विषय सामग्री निर्माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी विषय सामग्री लोगों को प्रभावित करती है और उनके पास इसे और अधिक प्रभावी बनाने का मौका है।

VIDEO | PM Modi received a warm welcome as he virtually addressed the YouTube Fanfest India 2023 being held in Mumbai earlier today. pic.twitter.com/p7gi6LTAN0 — Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2023

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब मिलकर करोड़ों लोगों को महत्वपूर्ण बातें आसानी से सीखा और समझा सकते हैं। दोस्तों, वैसे तो मेरे चैनल पर हजारों वीडियो हैं, लेकिन मेरे लिए सबसे ज्यादा संतुष्टि तब हुई जब मैंने यूट्यूब के माध्यम से हमारे देश के लाखों छात्रों से परीक्षा तनाव, अपेक्षा प्रबंधन, उत्पादकता जैसे विषयों पर बात की।”

स्वच्छता आप सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए

कुछ विषयों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ पिछले नौ वर्ष में एक बड़ा अभियान बन गया है, जिसमें हर कोई योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि मशहूर हस्तियों ने इसका समर्थन किया और देश के सभी हिस्सों में लोगों ने इसे एक मिशन में बदल दिया और ‘यूट्यूबर्स’ ने स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बना दिया। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें रुकना नहीं है। जब तक स्वच्छता भारत की पहचान नहीं बन जाती, हम नहीं रुकेंगे। इसलिए, स्वच्छता आप सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।”

डिजिटल भुगतान में भारत की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दूसरा विषय है- डिजिटल भुगतान। यूपीआई की सफलता के कारण आज दुनिया के डिजिटल भुगतान में भारत की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत है। आप देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को डिजिटल भुगतान करने के लिए प्रेरित करें, उन्हें अपनी वीडियो के माध्यम से सरल भाषा में डिजिटल भुगतान करना सिखाएं।”

स्थानीय कारीगरों के पास अद्भुत कौशल 

मोदी ने कहा कि एक अन्य विषय ‘वोकल फॉर लोकल’ है। उन्होंने कहा, भारत में बहुत सारे उत्पाद स्थानीय स्तर पर बनाए जाते हैं और स्थानीय कारीगरों के पास अद्भुत कौशल है। उन्होंने विषय सामग्री निर्माताओं से कहा कि वे अपने काम के जरिए भी इन्हें बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये विषय जन आंदोलन से जुड़े हैं और देश के लोगों की ताकत ही उनकी सफलता का आधार है। (एजेंसी)

Make the country aware start a movement pm modi tells youtubers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2023 | 11:18 PM

Topics:  

  • PM Narendra Modi
  • YouTubers

सम्बंधित ख़बरें

1

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

2

दिल्ली भाजपा को मिला नया ‘घर’, पीएम मोदी करेंगे नए कार्यालय का उद्घाटन

3

‘बुलडोजर कांग्रेस के लूटतंत्र पर चला, अब देश विकास की रफ्तार पर’, ओडिशा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

4

बिहार में 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की आर्थिक मदद, पीएम मोदी बोले, ‘नरेंद्र और नीतीश आपके दो भाई’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.