मौसम पर बड़ा अलर्ट…आंधी-तूफान और बारिश की संभावना, पारा गिरेगा धड़ाम
Aaj Mausam Kaisa Rahega: आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी रखा है और मैदानी इलाकों में घना से अति घना कोहरा छाये रहने की बात कही है। कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।
- Written By: रंजन कुमार
ठंड से बचाव के लिए अलाव के पास बैठे लोग। इमेज-सोशल मीडिया
Weather Update: उत्तर भारत में 3 से 4 दिन तक शीतलहर चलने, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट के संकेत हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा-पंजाब में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में सुबह पाला पड़ेगा और दिन में ठिठुरन महसूस होगी। विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे लेट रहेंगी।
आईएमडी ने 9, 10 और 11 जनवरी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के संकेत दिए हैं। इसके प्रभाव से मैदानी हिस्सों पर सिहरन महसूस की जाएगी। स्काईमेट वेदर ने 9 से 11 जनवरी तक केरल और तमिलनाडु के तटीय जिलों में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, मेघालय में पाला गिर सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड है। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री के आसपास है। आज सफदरजंग में पारा 5.5 डिग्री, पालम में 4.5 डिग्री, लोधी रोड पर 6 डिग्री और आयानगर में 5.5 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में शीत दिवस की स्थिति बन रही है। आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। कोल्ड डे के दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम हो जाता है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे गिर जाता है। ये स्थिति दिल्ली-एनसीआर में बनती दिख रही। पूरे एनसीआर में पॉल्यूशन का लेवल बढ़ा है। इससे राहत की उम्मीद नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: मानसून का रौद्र रूप! आज कोंकण के लिए रेड अलर्ट जारी; जानें आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
Explainer: क्या है सुपर अल नीनो? जिससे डरी हुई है सरकार, पीएम मोदी को करनी पड़ गई मीटिंग, कितना है खतरनाक
नागपुर में गर्मी का टॉर्चर; पारा 44 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को जताई बारिश की संभावना
MP में मानसून की एंट्री में हो सकती है कुछ दिन की देरी, 17-18 जून तक दक्षिणी जिलों में पहुंचने की संभावना
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में घने के कोहरे के बीच शीतलहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में घना कोहरा छाया रहेगा। लगातार शीतलहर व अति शीत दिवस रिकॉर्ड किया जाएगा। आज जयपुर में 4.4 डिग्री, सीकर में 2 डिग्री, जैसलमेर में 3 डिग्री, माउंट आबू में 4 डिग्री, फलोदी में 4 डिग्री, झुंझुनू में 4 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह तक घना कोहरा और शीत दिन दर्ज होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे गलन वाली सर्दी का सितम शुरू होगा।
बिहार में मौसम का हाल
बिहार में अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति की संभावना है। अधिकतर जिलों में कम तापमान के साथ मध्यम से तेज गति से हवा चलने से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। अगले 2 दिन तक गया में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, पटना में 9 डिग्री और भागलपुर में 4.2 डिग्री रिकॉर्ड हो सकता है। तापमान अगले दो दिनों में चार डिग्री तक गिरने की संभावना है। शीतलहर में इजाफा होगा। पटना, बेगूसराय, दरभंगा, गया, मधुबनी, अररिया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में घने कोहरे से दृश्यता काफी कम रहेगी। इधर, उत्तर प्रदेश कोहरे और शीतलहर की चपटे में है।
यह भी पढ़ें: Vidarbha Weather: विदर्भ में कड़ाके की ठंड! नागपुर में सीजन का ‘सबसे कूल-डे’, IMD ने जारी किया अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में मौसम
जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड का प्रकोप है। घाटी के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आई भारी गिरावट से श्रीनगर सहित कई स्थानों पर कड़ाके की ठंडी पड़ रही। अगले 24 घंटे के दौरान श्रीनगर में माइनस 5.1 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 10 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 9.5 डिग्री, पहलगाम में माइनस 8.8 डिग्री, काजीगुंड में माइनस 6 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई है। फिलहाल कश्मीर घाटी चिल्लई कलां की चपेट में है।
तमिलनाडु में अलर्ट
मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। चेन्नई, कराईकल, तंजावुर, तिरुवरूर, रामनाथपुरम, पुदुकोट्टई, नागपट्टिनम और कुड्डालोर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है। आज और कल पुडुचेरी, नागपट्टिनम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, तिरुवरुर आंधी-तूफान और बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु तट के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। खासकर बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के तटीय इलाकों से दूर रहने का आग्रह किया गया है।
