-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Maharashtra Rahul Kanal Yuva Sena Leader And Close Aide Of Aaditya Thackeray Joins Eknath Shinde Led Shiv Sena In Mumbai
मुंबई: आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी राहुल कनाल शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल
- Written By: किर्तेश ढोबले

Photo: Twitter
मुंबई: युवा सेना के प्रमुख नेता और विधायक आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के भरोसेमंद सहयोगी राहुल कनाल (Rahul kanal) शनिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की उपस्थिति में शिवसेना (Shiv sena) में शामिल हो गए। राहुल कनाल के पार्टी छोड़ना आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की युवा शाखा युवा सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
युवासेनेचे कार्यकारिणी सदस्य तसेच शिर्डी देवस्थानचे विश्वस्त @Iamrahulkanal यांनी आज शिवसेनेत जाहीर प्रवेश केला. यावेळी त्यांचे पक्षात स्वागत करून त्यांना भावी सामजिक आणि राजकीय वाटचालीसाठी शुभेच्छा दिल्या. #Mumbai #Shivsena pic.twitter.com/yTm0STxAaN — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) July 1, 2023
इससे पहले शुक्रवार को कनाल ने पत्रकारों से कहा था, “मैं कल शिंदे समूह में शामिल होने जा रहा हूं और कई कार्यकर्ता भी मेरे साथ शामिल होंगे। कल दोपहर 12 बजे सीएम एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शामिल होने का समारोह है। उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी में कुछ लोगों के कहने पर और उनकी सलाह पर फैसले लेते हैं। स्वाभिमान नाम की भी कोई चीज होती है…कल मेरे साथ 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता शिंदे ग्रुप में शामिल होंगे।” वहीं, कनाल को शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) से निष्कासित कर दिया गया।
#WATCH | Maharashtra | Rahul Kanal, Yuva Sena leader and close aide of Uddhav Thackeray faction MLA Aaditya Thackeray joins Eknath Shinde-led Shiv Sena in Mumbai. pic.twitter.com/gmx67GHTJ6 — ANI (@ANI) July 1, 2023
शुक्रवार को संगठन के मुखपत्र “सामना” में एक समाचार लेख प्रकाशित हुआ जिसमें पार्टी की युवा शाखा युवा सेना की बांद्रा (पश्चिम) इकाई को भंग करने की घोषणा की गई। लेख में खा गया कि कनाल बांद्रा (डब्ल्यू) इकाई का सदस्य था।
ट्विटर पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कनाल ने कहा, “दुख महसूस हो रहा है!!! बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि यह किसने किया है, लेकिन जिन लोगों ने आपके लिए काम किया है, उन्हें बिना सुने हटाना अहंकार है और आप मुझे हटा सकते हैं, लेकिन उन लोगों को नहीं, जिन्होंने दिन-रात काम किया है, चलो अच्छा है सबको पता चले कि ईगो और अहंकार क्या होता है!
सम्बंधित ख़बरें
CSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान
Mumbai Toronto Flight: एयर इंडिया की बड़ी घोषणा, 25 अक्टूबर से मुंबई-टोरंटो नॉन-स्टॉप फ्लाइट होगी शुरू
डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि, बोले- लाखों छात्रों के मार्गदर्शक थे
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Feeling Sad !!! Very well know who has done this but removing people who have worked for you without a hearing is arrogance and you could remove me but not the people who have worked day and night yet Chalo acha hai sabko pata chale ke Ego Aur arrogance kya hota hai !!! pic.twitter.com/JFlB9uZjUU — Rahul Sunita Narain Kanal (@Iamrahulkanal) June 30, 2023
सूत्र की मानें तो युवा सेना के कई सदस्यों ने कनाल के बारे में आदित्य से शिकायत की थी और उन पर अहंकार का आरोप लगाया था। इसके अलावा, पिछले साल मार्च में कनाल के परिसरों पर आयकर अधिकारियों ने छापा मारा था।
Maharashtra rahul kanal yuva sena leader and close aide of aaditya thackeray joins eknath shinde led shiv sena in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kaal Bhairav Puja: सावन कालाष्टमी कल, काल भैरव की पूजा में करें ये एक काम, भय-संकट रहेंगी दूर
Aug 04, 2026 | 03:32 PM22 साल की दोस्ती, सुपरहिट जोड़ी! विजय-तृषा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचे कई रिकॉर्ड
Aug 04, 2026 | 03:28 PMराम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’
Aug 04, 2026 | 03:27 PMChickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Aug 04, 2026 | 03:24 PMकांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता नीरज शर्मा; प्रदीप माथुर ने दिलाई सदस्यता, पटुका पहनाकर किया अभिनंदन
Aug 04, 2026 | 03:20 PMPOK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PMWhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
Aug 04, 2026 | 03:17 PMवीडियो गैलरी

NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM














