-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Maharashtra Ministers Will Visit Ayodhya Soon Devendra Fadnavis Reveals
महाराष्ट्र के मंत्री जल्द ही करेंगे अयोध्या की यात्रा: देवेंद्र फडणवीस का खुलासा
- Written By: शुभम सोनडवले

देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
मुंबई/पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने रविवार को कहा कि राज्य के कैबिनेट मंत्री जल्द ही उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या का दौरा करेंगे, जहां 22 जनवरी को राममंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। हालांकि, फडणवीस ने इस संबंध में और कोई जानकारी साझा नहीं की।
काशी और मथुरा में इसी तरह के मंदिर विवादों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि कानूनी ढांचे के तहत एक सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जाएगा जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने (उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद) अयोध्या में राममंदिर का निर्माण किया जाना सुनिश्चित किया। फडणवीस ने कहा कि मथुरा, काशी और अयोध्या, सभी पवित्र स्थान हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के बाद, लोगों के लिए मथुरा (कृष्ण जन्मभूमि) के विवाद के समाधान की उम्मीद करना स्वाभाविक है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने कहा, “मेरा मानना है कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से राममंदिर का निर्माण हुआ, उसी तरह श्री कृष्ण जन्मभूमि का भी समाधान सद्भाव और कानून के दायरे में होगा।” फडणवीस ने कहा, “काशी विश्वनाथ में एक नया गलियारा बनाया गया है। वहां पूजा की अनुमति भी दी गई है और अनुकूल माहौल देखा जा रहा है। सरल शब्दों में कहें तो ये सभी चीजें सद्भाव और कानून के मुताबिक हो रही हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
अमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
ठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Chembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पुणे के आलंदी में गीता भक्ति अमृत महोत्सव में भाग लेने के लिए पुणे के पिंपरी चिंचवड में थे। हिंदू पक्ष का कहना है कि मथुरा में शाही ईदगाह उस स्थान पर बनाई गई थी जिसे भगवान कृष्ण का जन्मस्थान माना जाता है। मस्जिद के बगल में एक कृष्ण मंदिर है।
इसके अलावा, हाल ही में अदालत द्वारा आदेशित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्ञानवापी मस्जिद वाराणसी (काशी) का निर्माण औरंगजेब के शासन के दौरान वहां एक मंदिर को ध्वस्त करने के बाद किया गया था। वाराणसी की एक जिला अदालत ने पिछले महीने फैसला सुनाया था कि एक पुजारी ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में प्रतिमाओं की पूजा कर सकता है, जो काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे मस्जिद को लेकर कानूनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। (एजेंसी)
Maharashtra ministers will visit ayodhya soon devendra fadnavis reveals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
Jul 11, 2026 | 11:39 AMअमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
Jul 11, 2026 | 11:39 AMठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Jul 11, 2026 | 11:39 AMChembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
Jul 11, 2026 | 11:38 AMक्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
Jul 11, 2026 | 11:37 AMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Jul 11, 2026 | 11:36 AMAkanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM










