बेलगावी में हुआ दर्दनाक बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई जीप, 6 लोगों की मौत और 16 घायल
- Written By: काजल चोपड़े
बेलगाम: महाराष्ट्र-कर्नाटक बॉर्डर (Maharashtra-Karnataka Border) पर स्थित बेलगावी (Belagavi) में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक जीप पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 6 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि, जीप में सवार सभी लोग सौंदत्ती स्थित श्री रेणुका यल्लमा देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इस हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के मंत्री गोविंद करजोल ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
Karnataka | 6 people died after their vehicle rammed into a tree in Chinchanur area last night.All the deceased were residents of Belgavai’s Hulkund Village: Belagavi Police State Min Govind Karjol announced ex gratia compensation of Rs 5 lakh each to the next of kin of deceased pic.twitter.com/n2FV9ckB0q — ANI (@ANI) January 5, 2023
मिली हुई जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब घुमावदार सड़क के कारण वाहन अनियंत्रित होकर बरगद के पेड़ से जा टकराया। हादसे में मरने वाले श्रद्धालु रामदुर्ग तालुक के हुल कांड गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान हनुमाव्वा (उम्र 25 साल), दीपा (उम्र 31 साल), सविता (उम्र 17 साल), सुप्रीता (उम्र 11 साल), मारुति (उम्र 42 साल), इंदिराव्वा (उम्र 24 साल) के रूप में हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
असल जिंदगी में घटी सैराट जैसी घटना, दूसरी जाति के प्रेमी संग भागने पर सगे भाई ने युवती की कर दी हत्या
पीएम मोदी और अमित शाह को…बेलगावी विवाद पर संजय राउत का बड़ा बयान, बता दिया समाधान
बेलगावी विवाद को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक आमने-सामने, दोनों राज्यों ने रोकी बस सेवाएं
शहजादे ने महाराजाओं का अपमान किया, लेकिन नवाबों के अत्याचारों पर चुप हैं: PM मोदी
घटना उस समय हुई जब सौंदत्ती हुल कुंड गांव से यल्लमा देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे वाली कार में 23 लोग सवार थे। इनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव पाटिल ने घटना स्थल का दौरा कर निरीक्षण किया।
