Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी और अमित शाह को…बेलगावी विवाद पर संजय राउत का बड़ा बयान, बता दिया समाधान

महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक जाने वाली सभी बसों पर रोक लगा दी तो कर्नाटक सरकार ने भी कुछ बसों पर प्रतिबंध लगा दिया। दोनों राज्यों के बीच बेलगावी को लेकर बढ़ते विवाद पर संजय राउत ने पीएम मोदी से बड़ी मांग की है...

  • By आकाश मसने
Updated On: Feb 23, 2025 | 02:13 PM

पीएम नरेंद्र मोदी, संजय राउत व अमित शाह (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बेलगावी को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। 21 फरवरी की रात बेलगावी में कंडक्टर की पिटाई के बाद दोनों राज्यों के बीच बस सेवा ठप हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक जाने वाली सभी बसों पर रोक लगा दी तो कर्नाटक सरकार ने भी कुछ बसों पर प्रतिबंध लगा दिया। दोनों राज्यों के बीच बढ़ते विवाद को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने पीएम मोदी से बड़ी मांग की है।

संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ बैठक करनी चाहिए ताकि बेलगावी जैसी घटनाएं दोबारा न हो।

शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुणे शहर के स्वर्गेट इलाके में विरोध प्रदर्शन किया और कर्नाटक नंबर प्लेट वाली बसों पर कालिख पोत दी। बेलगावी में एक मराठी भाषी बस चालक पर कथित तौर पर कन्नड़ न बोलने के कारण हमला किया गया।

क्या बोले संजय राउत?

संजय राउत ने कहा ने कि हम नहीं चाहते कि ऐसी घटनाएं हों। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के साथ बैठक बुलानी चाहिए। बेलगावी सीमा विवाद सुप्रीम कोर्ट में है। इसके बाद भी कर्नाटक सरकार जिस तरह से ये हरकतें कर रही है, वह ठीक नहीं है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हमारे लोगों पर हमला करना, मराठी स्कूलों और साहित्य संगठनों को बंद करना जैसी हरकतें क्यों हो रही हैं?”

यह भाषा का मुद्दा

उन्होंने कहा कि “महाराष्ट्र में भी कर्नाटक के बहुत से लोग हैं जो कई संगठन और होटल चला रहे हैं। हमने उनके साथ कभी कुछ नहीं किया और न ही करेंगे। हम सब एकजुट हैं। यह भाषा का मुद्दा है। बेलगावी में रहने वाले मराठी लोग वहां मराठी स्कूल चलाना चाहते हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। महाराष्ट्र में कन्नड़ स्कूल हैं।”

पुणे में बसों पर कालिख पोती गई

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि पुणे में बसों पर कालिख पोतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी स्मार्टाना पाटिल ने एएनआई को बताया कि “जैसे ही हमें पता चला कि शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता यहां आकर कुछ करने वाले हैं, हमने तुरंत बल भेजा। वे एक बस पर काला रंग छिड़कने में सफल रहे। ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।”

उन्होंने कहा, “आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी… चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर जल्द ही अन्य लोगों की पहचान कर ली जाएगी।”

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

एमएसआरटीसी के सीपीआरओ अभिजीत भोसले के अनुसार, शुक्रवार रात को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में ड्यूटी के दौरान महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के एक ड्राइवर पर हमला किया गया। घटना के बाद एमएसआरटीसी ने कोल्हापुर से कर्नाटक जाने वाली अपनी बसों की सेवा रद्द कर दी।

Sanjay raut made a big demand from pm modi regarding belagavi dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2025 | 02:13 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Belagavi
  • Bus Services
  • Narendra Modi
  • Sanjay Raut

सम्बंधित ख़बरें

1

Navi Mumbai International Airport: पीएम मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन, जानें कब शुरू होगी उड़ानें

2

‘अब बात करने को कुछ नहीं, हथियार डालने ही होंगे’, अमित शाह ने किसे दे डाली अंतिम चेतावनी?

3

PM Modi ने लॉन्च की 60,000 करोड़ की ‘PM सेतु योजना’, ITI संस्थान अब सीधे उद्योगों से जुड़ेंगे

4

‘भारत शांति के साथ…’, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ट्रंप के गाजा प्लान पर खुला समर्थन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.