Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेलगावी विवाद को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक आमने-सामने, दोनों राज्यों ने रोकी बस सेवाएं

महाराष्ट्र और कर्नाटक का दशकों पुराना विवाद शुक्रवार को फिर से तब सामने आया जब बेलगावी के मरिहाल में एक बस चालक और कंडक्टर को कथित तौर पर मराठी में बात न करने पर पीटा गया। इसका असर बस सेवाओं पर पड़ रहा है

  • By आकाश मसने
Updated On: Feb 23, 2025 | 12:30 PM

कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं प्रभावित (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलुरु: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगावी सीमा विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। इसे लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के सरकारें आमने-सामने है। दशकों पुराना विवाद शुक्रवार को फिर से तब सामने आया जब बेलगावी के मरिहाल में एक बस चालक और कंडक्टर को कथित तौर पर मराठी में बात न करने पर पीटा गया। पिछले दो दिन में बेलगावी में सीमा विवाद अचानक बढ़ने के बीच दोनों पक्षों की ओर से बस चालकों पर हमले के कारण कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

बस कंडक्टर द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, एक लड़की ने मराठी में टिकट मांगा। जब उसने कहा कि उसे मराठी नहीं आती और उसने लड़की से कन्नड़ में बात करने को कहा, तो लड़की तथा उसके पुरुष मित्र ने उस पर हमला कर दिया। मरिहाल में युवकों के एक समूह ने बस को रोका और संवाहक की पिटाई की।

बेलगावी के पुलिस आयुक्त यदा मार्टिन मारबानियांग ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और लड़की की शिकायत पर संवाहक के खिलाफ भी नाबालिग लड़की से ‘अभद्र व्यवहार’ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र सड़क परिवहन की बस के चालक पर किया हमला

जवाबी कार्रवाई करते हुए कुछ बदमाशों ने शनिवार को चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक के गुइलल में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के बस चालक भास्कर जाधव पर हमला कर दिया और उसका चेहरा काला कर दिया। पुलिस ने कथित तौर पर अपराध में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना के बाद शनिवार को महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कर्नाटक जाने वाली राज्य परिवहन बसों की सेवा रोकने का आदेश दिया। सरनाईक ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बेंगलुरु से मुंबई आ रही बस पर शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

कर्नाटक के बस पर लिखे नारे

रविवार को कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की एक अल्ट्रा लग्जरी बस पर ‘जय महाराष्ट्र’, ‘मराठी’ और ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना’ जैसे नारे लिखकर उसे खराब कर दिया गया। इस घटना के बाद केएसआरटीसी ने भी महाराष्ट्र के लिए बस सेवाओं को कम कर दिया है।

उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (NWKRTC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि ‘‘हमने महाराष्ट्र जाने वाली बसों की संख्या फिलहाल सीमित कर दी है और स्थिति को सामान्य करने के लिए सभी एहतियात बरत रहे हैं।” उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सुचारू बस सेवा सुनिश्चित करने के लिए वह महाराष्ट्र के अपने समकक्ष के संपर्क में हैं।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

मामला दर्ज किया गया

इसके अलावा, लड़की की शिकायत के बाद बस कंडक्टर पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बेलगावी में मराठी भाषी आबादी काफी है और उनमें से एक वर्ग जिले का महाराष्ट्र में विलय करने की मांग कर रहा है, जिसका राज्य सरकार के साथ-साथ वहां रहने वाली कन्नड़ भाषी जनता भी कड़ा विरोध कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bus services between karnataka and maharashtra affected as border dispute escalates in belagavi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2025 | 12:30 PM

Topics:  

  • Belagavi
  • Bus Services
  • Karnataka Government
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र में 30-40 साल के युवा भी हार्ट पेशेंट, बढ़ती गलत जीवनशैली बना रही खतरा

2

महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में बनेंगे एलुमनाई एसोसिएशन, पूर्व छात्र करेंगे स्कूल विकास में मदद

3

पेंच में फंसी मुंबई मनपा की परियोजना, डॉ. ई मोसेस रोड से वर्ली तक पुल योजना रद्द

4

गोवंडी और बांद्रा से 4 मोटरसाइकिल चोरी, मुंबईकरों की उड़ी नींद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.