Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: बेलगावी जिले में सुरक्षा सख्त

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Nov 30, 2022 | 08:02 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

बेलगावी/कर्नाटक: कर्नाटक और पड़ोसी महाराष्ट्र के बीच बढ़ते सीमा विवाद और उच्चतम न्यायालय के समक्ष मामले के सुनवाई के लिये आने के मद्देनजर पुलिस ने सीमावर्ती जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शहर सहित बेलागवी जिले में 21 जांच चौकियां स्थापित की हैं और इसके साथ ही कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) बल के अतिरिक्त कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) आलोक कुमार ने कहा, “मामले के उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के लिए आने को देखते हुए कोई अप्रिय घटना न हो और पूर्व में हुई घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, यह देखने के लिये हमने उपाय किए हैं।” सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के इरादे से कर्नाटक और महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को निप्पनी में बैठक की।

बैठक में उन्होंने शांति और सद्भाव को भंग करने और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। सीमा विवाद को लेकर दोनों तरफ की बसों और वाहनों को नुकसान पहुंचाने या उनपर कालिख पोतने जैसी कुछ घटनाओं के मद्देनजर यह बैठक की गई।

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी और अमित शाह को…बेलगावी विवाद पर संजय राउत का बड़ा बयान, बता दिया समाधान

बेलगावी विवाद को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक आमने-सामने, दोनों राज्यों ने रोकी बस सेवाएं

शहजादे ने महाराजाओं का अपमान किया, लेकिन नवाबों के अत्याचारों पर चुप हैं: PM मोदी

हिजाब वाली लड़की से बात कर रहा था तिलक वाला लड़का, भाई-बहन निकला ‘कथित प्रेमी-जोड़ा’, अब हो रहा पुलिस का एक्शन

पुलिस ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई के तीन दिसंबर को बेलगावी में संभावित दौरे और (महाराष्ट्र समर्थक संगठन) महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) के पदाधिकारियों से मिलने के मद्देनजर सभी ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।  एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य पुलिस महाराष्ट्र के नेताओं की किसी भी निजी यात्रा को नहीं रोकेगी, लेकिन अगर शांति भंग करने का कोई प्रयास किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

Maharashtra karnataka border dispute security tightened in belagavi district

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 30, 2022 | 08:02 PM

Topics:  

  • Belagavi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.