-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Maharashtra Fisherman Killed In Firing By Pakistani Maritime Security Agency Palghar Village In Calls For Bandh In Protest
पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी की गोलीबारी में महाराष्ट्र के मछुआरे की मौत, विरोध में पालघर के गांव में बंद
- Written By: आसिफ सईद

Representative Photo
पालघर: गुजरात (Gujarat) के तटीय क्षेत्र के निकट पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (Pakistani Maritime Security Agency) (पीएमएसए) की गोलीबारी (Firing) में एक मछुआरे (Fisherman) की मौत (Death) के विरोध में महाराष्ट्र (Maharashtra) में पालघर (Palghar) जिले के वदराई गांव के निवासियों ने सोमवार को बंद रखा। शनिवार को की गई गोलीबारी में श्रीधर रमेश चामरे (32) की मौत होने के बाद स्थानीय पंचायत ने बंद का आह्वान किया था। बंद के कारण गांव में सभी दुकान बंद रहीं और सार्वजनिक बस तथा आटो-रिक्शा सड़कों से नदारद रहे।
चामरे के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और माता-पिता हैं। सतपति पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक सुधीर दाहेरकर ने कहा, “इस समय गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है।” सूत्रों ने बताया कि चामरे के शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया जाएगा। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास शनिवार शाम चार बजे गोलीबारी की घटना हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर अब 76 दिनों तक प्रतिबंध, मछुआरों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
नागपुर के पारशिवनी में कार्रवाई: कृषि भूमि पर बने 13 तालाबों में प्रतिबंधित मांगूर मछली पालन का भंडाफोड़
World Reef Day 2026: जलवायु परिवर्तन के खतरे से जूझ रही है कोरल रीफ, जानें क्यों खास है आज का दिन
क्या मछुआरे अब जलेबी-फाफड़ा बेचेंगे? मछली काटने पर प्रतिबंध, BMC के फैसले पर ठाकरे गुट और मनसे का सवाल
दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय नौका पर बिना उकसावे के पीएमएसए द्वारा की गई की गई गोलीबारी की घटना को भारत ने गंभीरता से लिया है और पाकिस्तानी पक्ष के सामने इस मुद्दे को उठाने का निर्णय लिया है। चामरे के पिता ने कहा कि नौका पर सात मछुआरे सवार थे और वह सीमा पार नहीं गई थी। सोमवार को बंद के समर्थन में लोग घरों से बाहर नहीं निकले और गांव की सड़कें वीरान दिखाई पड़ी थी।
इस बीच गुजरात पुलिस ने पीएमएसए के 10 कर्मियों पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि शनिवार को पीएमएसए ने गुजरात के तट के पास अरब सागर में नौका नाव ‘जलपरी’ पर गोलीबारी की थी जिसमें चामरे की मौत हो गई थी तथा एक अन्य मछुआरा घायल हो गया था। घायल मछुआरे दिलीप सोलंकी (34) दीव का निवासी है और गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में ओखा स्थित एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
Maharashtra fisherman killed in firing by pakistani maritime security agency palghar village in calls for bandh in protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














