- Hindi News »
- India »
- Mahakumbh 2025 Bhutan King Will Take Holy Dip In Mahakumbh Today Pm Modi Will Reach Sangam Tomorrow
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आज पवित्र डुबकी लगाएंगे भूटान नरेश, कल संगम पहुंचेंगे PM मोदी
लखनऊ के ताज होटल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भूटान नरेश के साथ शिष्टाचार भेंट की। भूटान नरेश के सम्मान में राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की तरफ से रात्रि भोज का आयोजन किया गया।
- Written By: मनोज आर्या

पीएम मोदी और भूटान नरेश
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ मेले का शानदारा आगाज हो चुका है। मेले के शुरुआत से लेकर अब तक करोड़ों लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। वहीं देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लगातार श्रद्धालु प्रयाराज आ रहे हैं। इस कड़ी में आज मंगलवार को भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक महाकुंभ मेले में जाएंगे और संगम पर पावन त्रिवेणी में स्नान व दर्शन-पूजन करेंगे।। इसको लेकर सोमवार को वह लखनऊ पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
लखनऊ के ताज होटल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भूटान नरेश के साथ शिष्टाचार भेंट की। भूटान नरेश के सम्मान में राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की तरफ से रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राजभवन पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित
भूटान नरेश ने राजभवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। भूटान नरेश के साथ राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने भारत-भूटान संबंधों पर विस्तृत चर्चा की और दोनों देशों की संस्कृति और आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया। इससे पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के साथ महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार व लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने भी उनका स्वागत किया। साथ ही कलाकारों ने उनके सम्मान में भारतीय संस्कृति के अनुरूप विभिन्न प्रस्तुतियां दी।
सम्बंधित ख़बरें
रिंकू सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, UP सरकार ने बनाया स्पोर्ट्स ऑफिसर, समारोह में नहीं पहुंचे KKR के उपकप्तान
UP News: रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब 26 के साथ 27 मार्च को भी रहेगी छुट्टी; जानें क्या है पूरा आदेश
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
2027 चुनाव से पहले UP में होगा बड़ा फेरबदल, योगी कैबिनेट में तीसरे डिप्टी CM की हो सकती है एंट्री, हलचल तेज
भारत और भूटान में मैत्री का संबंध
दरअसल भारत और भूटान में मैत्री और सहयोग के सौहार्दपूर्ण संबंध हैं, जिनमें सभी स्तरों पर आपसी समझ, भरोसा और भरपूर सहयोग झलकता है। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान की रानी जेटसन पेमा वांगचुक ने पिछले साल दिसंबर में भारत की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान भूटान नरेश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय सहयोग और आपसी हित के सभी क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई थी। भूटान नरेश का यह दौरा भारत-भूटान मित्रता एवं सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
महाकुंभ की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कल पीएम मोदी पहुंचेंगे महाकुंभ
वहीं, बुधवार, 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा स्नान और पूजन करेंगे। पूर्व में पीएम का पांच घंटे का कार्यक्रम था। सोमवार को उनके कार्यक्रम को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। पीएम सुबह करीब 10 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वह क्रूज से संगम पर बनी वीआईपी जेटी पर पहुंचेंगे। यहां स्नान- पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज जाएंगे।
Mahakumbh 2025 bhutan king will take holy dip in mahakumbh today pm modi will reach sangam tomorrow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PNG आने के बाद बंद होगा गैस सिलेंडर, जानिए घर बैठे LPG कनेक्शन कैसे करें सरेंडर
Mar 28, 2026 | 03:20 AMAaj Ka Rashifal 28 March 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानें पुष्य नक्षत्र में बाजार का हाल
Mar 28, 2026 | 12:05 AMब्रिटिश टूरिस्ट लखनऊ एयरपोर्ट से हुआ प्रभावित, बोला- ‘इंग्लैंड से भी बेहतर’
Mar 27, 2026 | 10:49 PMनवरात्रि में ‘मां दुर्गा’ बनी बच्ची शेर से डर गई, मासूमियत भरा वीडियो हुआ वायरल
Mar 27, 2026 | 10:39 PMशादी में दूल्हे के पिता की सीख ने जीता दिल, बोले- ‘बराबरी से निभाना रिश्ता’
Mar 27, 2026 | 10:29 PMरंग-बिरंगे मुखौटे, 350 साल पुरानी परंपरा…जानिए भूटान का ‘पारो त्शेचू’ फेस्टिवल क्यों है खास?
Mar 27, 2026 | 09:59 PMVIDEO: किम जोंग उन को लुकाशेंको ने भेंट की ‘ऑटोमैटिक राइफल’; बोले- दुश्मन दिखे तो काम आएगी
Mar 27, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

BJP के दिग्गज नेताओं पर महिला के गंभीर आरोप! इन लोगों के नाम सामने आने से मचा बवाल- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:56 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEOADR Report: चंदे
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM














