- Hindi News »
- India »
- Lpg Crisis Modi Government Asks Oil Companies To Build 30 Day Reserves Amid Hormuz Risks
क्या आने वाला है ईंधन संकट? मोदी सरकार ने कंपनियों से 30 दिन का LPG भंडार रखने को कहा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Hormuz Supply Risk: सरकार तेल और गैस भंडारण को लेकर लगातार काम कर रही है। तेल कंपनियों से एलपीजी का न्यूनतम 30 दिन का भंडार रखने को कहा गया है और इस दिशा में तैयारी जारी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
LPG Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों को कम से कम 30 दिनों का एलपीजी स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार तेल और गैस भंडारण को लेकर लगातार काम कर रही है। तेल कंपनियों से एलपीजी का न्यूनतम 30 दिन का भंडार रखने को कहा गया है और इस दिशा में तैयारी जारी है। उन्होंने बताया कि एलपीजी की मांग पहले 80,000 मीट्रिक टन थी, जो अब घटकर 72,000 मीट्रिक टन रह गई है। वहीं भारतीय रिफाइनरियां फिलहाल 52,000 मीट्रिक टन एलपीजी का उत्पादन कर रही हैं।
कैसे बढ़ाया जा रहा उत्पादन?
एलपीजी उत्पादन को लेकर सुजाता शर्मा ने बताया कि यह काफी हद तक रिफाइनरियों में किए जाने वाले ऑप्टिमाइजेशन पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि C3 और C4 अणुओं के इस्तेमाल से भी उत्पादन संतुलन बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। कुछ रिफाइनरियां दोबारा चालू हो चुकी हैं, जिससे सप्लाई में सुधार देखने को मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
बेटी हाथ जोड़ती रही, महिला नेता को लोहे की रॉड से पीटते रहे SP के लीडर, सीसीटीवी VIDEO आया सामने, मचा बवाल!
Explainer: क्यों वापस नहीं लाई जाती एवरेस्ट में मरने वाले पर्वतारोहियों की बॉडी? विज्ञान नहीं ये है बड़ा कारण
यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इसके अलावा अलग-अलग रिफाइनरों द्वारा किए गए ऑप्टिमाइजेशन के कारण एलपीजी की उपलब्धता में भी इजाफा हुआ है। शर्मा के मुताबिक मौसमी बदलावों की वजह से एलपीजी की मांग प्रभावित होती है, जिससे खपत में उतार-चढ़ाव बना रहता है।
तेल कंपनियों को कितना हो रहा नुकसान?
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर उठ रही चिंताओं पर जवाब देते हुए सुजाता शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण तेल कंपनियां फिलहाल रोजाना करीब 550 करोड़ रुपये का नुकसान झेल रही हैं। पिछले दस दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल इजाफा करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रिफाइनर जिस औसत कीमत पर तेल आयात कर रहे हैं, वह मई में बढ़कर 106.83 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि युद्ध शुरू होने से पहले फरवरी में यह 69.01 डॉलर थी।
यह भी पढ़ें- Gold-Silver Rate Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें ताजा भाव
सरकार ने राज्यों से ईंधन की जमाखोरी, कालाबाजारी, अवैध भंडारण और हेराफेरी रोकने के लिए विशेष प्रवर्तन दल गठित करने को कहा है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।
Lpg crisis modi government asks oil companies to build 30 day reserves amid hormuz risks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आने वाला है ईंधन संकट? मोदी सरकार ने कंपनियों से 30 दिन का LPG भंडार रखने को कहा
May 29, 2026 | 09:19 PMवैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ एक और महारिकॉर्ड, IPL में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
May 29, 2026 | 09:17 PM58 लाख रिकॉर्ड मिले तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं? मनोज जरांगे पाटिल का सरकार पर हमला, अलग मंत्रालय की उठाई मांग
May 29, 2026 | 09:09 PMउमरिया में भीषण हादसा, धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; 4 की मौके पर मौत
May 29, 2026 | 09:08 PMमहाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त
May 29, 2026 | 08:50 PMइंदौर लोकायुक्त का एक्शन, शासकीय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जानें पूरा मामला
May 29, 2026 | 08:47 PM‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
May 29, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM













