- Hindi News »
- India »
- Lord Jagannaths Rath Yatra On July 7 In Ahmedabad More Than 18 Thousand Soldiers Deployed
अहमदाबाद में 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, 18 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती, बॉडी कैमरे से लैस होगी पुलिस
अहमदाबाद में आगामी 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की 147वीं वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। जिसके लिए यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस ऐतिहासिक रथ यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
अहमदाबाद: जहां गुजरात के अहमदाबाद में आगामी 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की 147वीं वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं इस वार्षिक रथ यात्रा के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं और 18,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाना है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नियंत्रण कक्ष से जुड़े 1,733 ‘बॉडी-वॉर्न कैमरा’ का उपयोग करके रथ यात्रा पर कड़ी नजर रखेंगे।
इस बार पुलिस ने रथ यात्रा की हेलीकॉप्टर से पेट्रोलिंग का भी निर्णय लिया है। वहीं रथ यात्रा में CM भूपेंद्र पटेल सोने की झाड़ू से रथ का मार्ग साफ करेंगे। इस ऐतिहासिक रथ यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद जताई गई है। वे पिछले कई सालों से लगातार मंगला आरती के पहुंचते रहे हैं।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि यात्रा के मार्ग पर 47 स्थानों पर 20 ड्रोन और 96 निगरानी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें बताया गया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पूरे रास्ते पर दुकानदारों द्वारा लगाए गए लगभग 1,400 सीसीटीवी कैमरों का भी निगरानी के लिए उपयोग किया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को इस बड़े धार्मिक आयोजन के संबंध में एक बैठक की और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी और पुलिस महानिदेशक विकास सहाय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। विज्ञप्ति में बताया गया कि अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बैठक के दौरान विभिन्न सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी साझा की।
सम्बंधित ख़बरें
Gujarat Local Body Election: गुजरात निकाय चुनाव में अमित शाह का ‘शक्ति प्रदर्शन’; सपरिवार किया मतदान
Commonwealth Games 2030 के लिए प्रतिनिधिमंडल ने किया जगह का निरीक्षण, तैयारी का लिया जायजा
तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले अमित शाह; विपक्ष पर साधा निशाना
नवभारत संपादकीय: गुजरात में अभिभावकों की सहमति से ही विवाह
मलिक ने मुख्यमंत्री को बताया कि भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए अहमदाबाद के 16 किलोमीटर के मार्ग पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के अधिकारियों सहित 18,784 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। विज्ञप्ति में बताया गया कि इनमें से 4,500 जवान जुलूस के साथ-साथ चलेंगे, जबकि 1,931 जवानों को यातायात प्रबंधन के लिए तैनात किया जाएगा। किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए पांच सरकारी अस्पतालों में 16 एंबुलेन्स तैयार रहेंगी। साथ ही नागरिकों की मदद करने के लिए 17 ‘हेल्प डेस्क’ होंगे।
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की परंपरा दशकों से चली आ रही है। जमालपुर में स्थित 400 साल पुराने भगवान जगन्नाथ मंदिर से सुबह करीब सात बजे रथ यात्रा शुरू होगी और शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए रात आठ बजे तक वापस लौटेगी। इस धार्मिक यात्रा में आम तौर पर 18 सुसज्जित हाथी, 100 ट्रक और 30 ‘अखाड़ों’ (स्थानीय व्यायामशालाओं) के लोग शामिल होते हैं। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों को प्राचीन परंपरा के अनुसार खलासी समुदाय के लोग खींचेंगे। भगवान की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु खड़े रहते हैं।
Lord jagannaths rath yatra on july 7 in ahmedabad more than 18 thousand soldiers deployed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत, 58 हजार लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट
May 26, 2026 | 01:32 PMजापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
May 26, 2026 | 01:29 PMओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PMनागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
May 26, 2026 | 01:23 PMDU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
May 26, 2026 | 01:22 PMJalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
May 26, 2026 | 01:21 PMइंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
May 26, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM














