Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भगवान राम से हुई राहुल गांधी की तुलना..तो बमक गए लालू के लाल, एक बयान ने खड़ा कर दिया सबसे बड़ा बवाल

Tej Pratap Yadav: शिवसेना नेता संजय राउत के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता नाना पटोले ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी। उनके इस बयान पर तेज प्रताप यादव का पारा हई हो गया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 01, 2026 | 08:28 PM

राहुल गांधी व तेज प्रताप यादव (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

New Political Controversy:  बीएमसी चुनावों से पहले शिवसेना नेता संजय राउत के बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। BJP के अलावा, उनके गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने भी संजय राउत पर सवाल उठाया है, यह कहते हुए कि “जय सिया राम” का नारा महाराष्ट्र में आस्था का मामला है। इस दौरान नाना पटोले ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी।

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की और दावा किया कि राहुल गांधी भगवान राम का काम कर रहे हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र समेत समूचे देश में सियासी बवाल मच गया। अब उनके इसी बयान पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

आखिर क्या कुछ है ये पूरा मामला?

दरअसल, साल के आखिरी दिन शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में “जय श्री राम” के नारे पर आपत्ति जताई थी। राउत ने अपने बयान में कहा, “आज किसी ने कहा कि अब मुंबई में सिर्फ ‘जय श्री राम’ का नारा चलेगा। हमारा मानना ​​है कि मुंबई में ‘जय महाराष्ट्र’ का नारा चलेगा। अगर यहां कोई नारा चलेगा, तो वह ‘जय महाराष्ट्र, जय भवानी – जय शिवाजी’ होगा। यही नारा मुंबई में चलेगा।”

राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना

संजय राउत के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता नाना पटोले ने संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की और दावा किया कि राहुल गांधी इस समय भगवान राम का काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि संजय राउत क्या सोचते हैं और उनकी क्या मान्यताएं हैं? मुझे नहीं पता। ‘जय सिया राम’ हमारी आस्था का मामला है। महाराष्ट्र में यह हमारी आस्था का मुद्दा है।

#WATCH | Patna | Jan Shakti Janata Dal President Tej Pratap Yadav says, “…How can you compare a human to Lord Ram?… Congress leaders consider themselves God…No one can be compared to God…The Congress leaders always resort to hooliganism…Their only mission is to come to… https://t.co/hhYJe7TWPp pic.twitter.com/zhgmjStcJg — ANI (@ANI) January 1, 2026

पटोले यहीं नहीं रुक उन्होंने आगे कहा, “हमारे नेता राहुल गांधी भगवान राम का काम कर रहे हैं। भगवान राम ने दबे-कुचले, पीड़ित और वंचित लोगों के लिए काम किया। हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में लोगों को न्याय दिलाने के लिए वही काम कर रहे हैं। राजीव गांधी ने खुद रामलला मंदिर के ताले खुलवाए थे। उन्होंने वहां पहली पूजा की थी। जब हमारे नेता राहुल गांधी अयोध्या जाएंगे, तो वे प्रार्थना करेंगे।”

यह भी पढ़ें: JDU के सामने सबसे बड़ा संकट: नीतीश कुमार चूके तो BJP निगल जाएगी पार्टी, बिहार में फूटा नया सियासी बम

जब तेज प्रताप यादव से राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि प्रभु राम भगवान हैं। किसी इंसान की तुलना भगवान से कैसे की जा सकती है? कांग्रेस के लोग खुद को देवता मानते हैं, लेकिन वे नहीं हैं। उन्होने कहा कि भगवान राम, कृष्ण और शिव से किसी की तुलना नहीं की जा सकती।

Lalu yadav son angry reaction on rahul gandhi comparison with lord ram controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 01, 2026 | 07:20 PM

Topics:  

  • Nana Patole
  • Rahul Gandhi
  • Tej Pratap Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

लालू फैमिली में सीजफायर: राबड़ी के बर्थडे पर ‘तेजू भैया’ की घर वापसी, एक फोटो ने बदल दी सियासी कहानी

2

1977 में गई सत्ता…2021 में ‘आर्यभट्ट’ बनी कांग्रेस, बंगाल में लड़ाई से पहले हथियार डाल बैठे राहुल?

3

देशभर में नए साल 2026 का शानदार स्वागत, मोदी-राहुल समेत कई हस्तियों ने दी बधाई

4

RSS की तारीफ करने वाले दिग्विजय और राहुल गांधी का हुआ सामना, जानें दोनों में क्या हुई बात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.