Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में SIT की रिपोर्ट के बाद सियासी संग्राम शुरू, कांग्रेस ने कहा-सच सामने आ गया

  • Written By: सुभाष यादव
Updated On: Dec 15, 2021 | 09:54 AM

दीपेंद्र हुड्डा (Photo Credits-ANI Twitter)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट (SIT Report) सामने आने के बाद सियासी संग्राम शुरू हो गया है। दरअसल विशेष जांच दल ने अब तक की जांच के बाद दावा किया है कि सुनियोजित साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया। कांग्रेस (Congress) ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। साथ ही अजय मिश्रा टेनी की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने आज कहा कि सच सामने आ गया।

ज्ञात हो कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में जांच टीम की रिपोर्ट पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिस तरीके से हमें पीड़ितों के परिवार तक पहुंचने से रोका गया था। तब भी ग्राउंड रिपोर्ट में एक-एक चश्मदीद ये कह रहा था कि सुनियोजित तरीके से और बेदर्दी से इस घटना को अंजाम दिया गया। सच सामने आ गया है।

जिस तरीके से हमें पीड़ितों के परिवार तक पहुंचने से रोका गया था। तब भी ग्राउंड रिपोर्ट में एक-एक चश्मदीद ये कह रहा था कि सुनियोजित तरीके से और बेदर्दी से इस घटना को अंजाम दिया गया। सच सामने आ गया है: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में जांच टीम की रिपोर्ट पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा pic.twitter.com/2u8pnA8RZB — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2021

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की भूमिका की जांच की मांग करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि कोर्ट की फटकार व सत्याग्रह के चलते अब पुलिस का भी कहना है कि गृह राज्य मंत्री के बेटे ने साजिश करके किसानों को कुचला था। गांधी ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि साजिश में गृह राज्यमंत्री की क्या भूमिका थी।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार में NDA की नई सरकार का फॉर्मूला लीक! BJP का मुख्यमंत्री, JDU से दो डिप्टी; नीतीश के सांसद का खुलासा

भारत में 2090 तक हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे? नासिक धर्मांतरण मामले पर BJP गोपीचंद पडलकर का बड़ा दावा

शरद पवार के ‘वारकरी’ बयान पर महाराष्ट्र में संग्राम, कहा- 60% लोग धर्मांधता फैला रहे, भाजपा और शिंदे गुट का पल

जांच आयोग बनाकर भ्रष्टाचारियों से वसूलेंगे बंगाल की पाई-पाई, अमित शाह की ममता सरकार को खुली चेतावनी- VIDEO

Lakhimpur kheri violence sit report provides fresh ammunition to opposition congress says truth came out

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2021 | 09:54 AM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Deepender Singh Hooda

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.