बाइक फिसलने से राइडर की मौत, फिर बस में लगी भीषण आग; सामने आया कुरनूल हादसे का असली सच
Kurnool Bus Tragedy: कुरनूल जिले के एसपी विक्रांत पाटिल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार शिवा शंकर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जब उनकी बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई।
- Written By: मनोज आर्या
कुरनूल बास हादसे की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kurnool Bus Fire Accident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में शुक्रवार, (24 अक्टूबर, 2025) को हुए दर्दनाक बस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण हादसे में कावेरी ट्रैवल्स की बस में आग लगने से 20 यात्रियों की मौत हो गई। दरअसल, यह भीषण सड़क हादसा तब हुआ जब एक बाइक सड़क पर फिसल गई और बस के नीचे आ गई। बाइक के बस के नीचे आने के बाद अचानक आग दहक उठी और धीरे-धीरे पूरी बस को अपने चपेट में ले लिया।
वहीं, पुलिस ने (शनिवार, 25 अक्टूबर) को कहा कि कुरनूल बास आग दुर्घटना में शामिल बाइक पहले ही एक हादसे का शिकार हो चुकी थी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी।
क्या है पूरा मामला?
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कुरनूल जिले के एसपी विक्रांत पाटिल ने कहा कि बाइक सवार शिवा शंकर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जब उनकी बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके कुछ ही पल बाद कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु जा रही एक प्राइवेट बस ने उस बाइक को रौंद दिया। बाइक के बस के नीचे आने के बाद उसमें आग लग गई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा! टेकऑफ के दौरान फेल हुआ इंजन और लग गई आग, कई यात्री घायल- देखें VIDEO
बाइक समेत युवकों को करीब 5 KM तक बस ने घसीटा, 4 लोगों को रौंदा, 3 की मौके पर ही दर्दनाक मौत
पालघर: नायगांव फ्लाईओवर से 70 फीट नीचे पानी में गिरी 15 वर्षीय किशोरी, देवदूत बनकर आए मछुआरे ने बचाई जान
भंडारा में दंपत्ति डिवाइडर से टकराई बाइक, दंपत्ति सहित बेटा गंभीर घायल
एक नहीं, दो अलग-अलग हादसे
पुलिस अधिक्षक विक्रांत पाटिल के मुताबिक, बाइक चालक की मौत पहले ही हो गई थी, जबकि उसके पीछे बैठा एरी स्वामी मामूली चोटों के साथ बच गया। पुलिस ने बताया कि स्वामी ने पूछताछ के बाद इस घटनाक्रम को लेकर पूरी जानकारी दी। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ कि यह हादसा एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग हादसे थे। पहली घटना सड़क पर बाइक के फिसलना और डिवाडर से टकराना था और दूसरी घटना स्लीपर बस का उस बीच सड़क पर गिरी बाइक को रौंद देना। पुलिस ने बताया कि शिवा शंकर एरी स्वामी को तुग्गली गांव छोड़ने के लिए शुक्रवार की रात करीब 2 बजे लक्ष्मीपुरम गांव से बाइक से निकला था।
घटना से पहले का CCTV फुटेज आया सामने
इस घटना से ठीक पहले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों बाइक सवार तड़के 2:24 बजे किआ कार शोरूम के पास एचपी पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते हुए दिख रहे हैं। इसके कुछ ही मिनटों के बाद, सड़क पर बारिश के कारण कीचड़ और फिसलन होने से शिवा शंकर की बाइक फिसल गई।
ये भी पढ़ें: ‘जहरीली दवा कंपनियों को BJP का संरक्षण…945 करोड़ का मिला चंदा’, बच्चों की मौत पर दिग्विजय का दावा
सड़क पर गिरी बाइक को बस ने रौंदा
एसपी पाटिल ने कहा कि जब स्वामी ने शिवा शंकर को सड़क के बीच से खींचकर किनारे किया और उनकी सांस चेक की तो उसने पाया कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद जब उसने बाइक को किनारे करने की कोशिश की, तभी बस ने उसे रौंद दिया और कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई। जिसके कारण यह भीषण बस हादसा हो गया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई।
