पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो लोगों की जान गई, पुलिस ने केस दर्ज किया
Pune Ahilyanagar Highway पर शिक्रापुर और कासारी फाटा के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
road accident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pune Ahilyanagar Highway Bike Accident: पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर स्थित शिक्रापुर और कासारी फाटा के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। इन घटनाओं ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए।
पुलिस के अनुसार पहली घटना 9 मार्च की तड़के कासारी फाटा के पास एक होटल के सामने हुई। यहां पुणे की ओर आ रहे बाइक सवार महेश धोंडीराम भगत को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी घटना कोंढापुरी के पास
दूसरी दुर्घटना कोंढापुरी के पास हुई, जहां बाइक सवार सचिन वसंत अडे भी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
No-Entry zone में भारी वाहन की एंट्री बनी काल, खाटू श्याम मंदिर से लौट रही श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत
ब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
अलग-अलग जिलों के थे मृतक
जानकारी के अनुसार महेश भगत मूल रूप से जुन्नार के निवासी थे और शिक्रापुर में रह रहे थे। वहीं सचिन आडे नांदेड़ के निवासी थे और रंजनगांव गणपति क्षेत्र में कार्यरत थे।
ये भी पढ़ें :- पिंपरी में फिल्मी स्टाइल किडनैपिंग का पर्दाफाश, ‘यूपी पुलिस’ बनकर व्यापारी का अपहरण
अज्ञात चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
शिक्रापुर पुलिस स्टेशन ने पवन चव्हाण और प्रवीण घुमाल की शिकायतों के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
