Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक में दिल दहला देने वाला हादसा, 6 लोगों की मौत, सीएम सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का ऐलान

Karnataka tractor truck collision Update: कर्नाटक के कोप्पल में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक साल के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 16, 2026 | 07:43 AM

कर्नाटक, कोप्पल में सड़क हादसा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Koppal road accident: कर्नाटक के कोप्पल में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कोप्पल और विजयपुरा जिलों की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर एक ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक साल के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पुल से गिर गया। इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए।

5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

घायलों की पहचान अजय, चेतन, माया, हनुमम्मा, अंजली, रत्नम्मा और अन्य लोगों के रूप में हुई है। घायलों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद ई. तुकाराम ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से इस दुर्घटना के बारे में बात की, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जान गंवाने वाले व्यक्ति के आश्रितों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च मैं उठाऊंगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बी. वाई. विजयेंद्र ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज वास्तव में राज्य के लिए एक दुखद दिन है। कोप्पल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस भीषण दुर्घटना की खबर सुनकर मैं गहरा सदमे में हूं।

सम्बंधित ख़बरें

Ulhasnagar News: उल्हासनगर मनपा की महासभा में भाजपा के पार्षदों ने किया बहिष्कार, महागठबंधन के भीतर दरार

पीसी शर्मा ने भाजपा सरकार को घेरा, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कहा- नौटंकी अभी और चलेगी

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के आरोपी संग सांसद की तस्वीर वायरल, कांग्रेस ने पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है?

Convoy Controversy: काफिले पर अलग-अलग सजा क्यों? 50 गाड़ियों पर पद गया, 200 पर सिर्फ नोटिस

दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

हुलिगेम्मा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए कुद्लिगी के आसपास के गांवों से करीब 19 श्रद्धालु ट्रैक्टर से जा रहे थे। होस्पेट-मुनिराबाद सीमा के निकट नेशनल हाईवे पर एक लॉरी ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल घटना स्थल पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पतालों पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें- 4 तारीख के बाद डीजे बजेगा…चुनावी भाषण में धमकी देना अभिषेक बनर्जी को पड़ा भारी, शाह को दी थी चुनौती, FIR दर्ज

घायलों का चल रहा इलाज

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय गौरम्मा, 20 वर्षीय गीता, 18 वर्षीय महंतेश, 30 वर्षीय मंजम्मा, 35 वर्षीय केंचप्पा और एक वर्षीय भरत के रूप में हुई है। सभी रिश्तेदार थे और बल्लारी तथा विजयनगर जिलों के रहने वाले थे। वे कोप्पल जिले के हुलागी गांव में स्थित प्रसिद्ध हुलिगेम्मा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों को कोप्पल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Koppal road accident truck tractor collision six dead karnataka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 07:43 AM

Topics:  

  • BJP
  • Karnataka News
  • Siddaramaiah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.