Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोलकाता रेप–हत्या मामला: ममता बनर्जी ने टास्क फोर्स बनाई, डॉक्टर्स की तरफ से दो सदस्य होंगे

जूनियर डॉक्टर्स ने कोलकाता में चल रहा आमरण अनशन ख़त्म कर दिया था। आश्वासन के अनुसार अब बंगाल की ममता सरकार ने एक टास्क फ़ोर्स बनाई है, जिसमे डॉक्टर्स को भी शामिल किया गया है।

  • Written By: प्रतीक मिश्रा
Updated On: Oct 23, 2024 | 08:14 AM

कोलकाता केस: (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने मंगलवार को राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है, जो राज्य में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ सर्विस की क्वालिटी में भी सुधार करेगी। सरकार ने एक नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों से इस टास्क फोर्स के गठन का वादा किया था।

चीफ सेक्रेटरी मनोज पंत इस टास्क फोर्स के अध्यक्ष होंगे। होम सेक्रेटरी नंदिनी चक्रवर्ती, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) राजीव कुमार, हेल्थ सेक्रेटरी एनएस निगम और कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा इसका हिस्सा होंगे। इस टास्क फोर्स में सीनियर और जूनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स से दो प्रतिनिधि, स्टूडेंट्स की तरफ से एक महिला प्रतिनिधि और स्टेट लेवल कम्प्लेंट रिजॉल्यूशन कमेटी से एक प्रतिनिधि होगा।

इसे भी पढ़े : शिवसेना ने भी जारी की 45 उम्मीदवारों की सूची, इस सीट से मैदान में उतरेंगे एकनाथ शिंदे

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल

थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी

पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’

टास्क फोर्स के काम

  1. यह स्टेट लेवल टास्क फोर्स स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी। इसमें ऑन-ड्यूटी रूम, वॉशरूम, पीने के पानी की सुविधा, और सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम शामिल हैं।
  2. टास्क फोर्स स्टेट रन हॉस्पिटल में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की निगरानी करेगी। इसमें मोबाइल पुलिस सर्विलांस टीमें भी शामिल होंगी।
  3. साथ ही यह एक सेंट्रलाइज्ड हेल्पलाइन और पैनिक बटन सिस्टम, सेंट्रलाइज्ड रेफरल और रियल-टाइम बेड की मौजूदगी के सिस्टम को मॉनिटर करेगी।
  4. यह टास्क फोर्स सिक्योरिटी ऑडिट, आंतरिक शिकायतों और अन्य संबंधित समितियों के कामकाज की भी निगरानी करेगा।
  5. राज्य के नागरिकों को बेहतर क्वालिटी की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ साथ मिलकर काम करेगी।
  6. टास्क फोर्स के सदस्यों को हर महीने कम से कम एक बार बैठक करने की बात भी कही गई है।

17वें दिन खत्म हुई जूनियर डॉक्टर्स की भूख हड़ताल

कोलकाता में महिला डॉक्टर्स से रेप और उसकी हत्या के विरोध में जारी जूनियर डॉक्टर्स की भूख हड़ताल सोमवार (21 अक्टूबर) को खत्म हुई। ये हड़ताल का 17वां दिन था।

इसके साथ ही डॉक्टरों ने मंगलवार को होने वाली हेल्थ स्ट्राइक भी वापस ले ली। सोमवार शाम डॉक्टरों के पैनल की सीएम ममता के साथ नबन्ना स्थित सचिवालय में करीब 2 घंटे चर्चा हुई थी।

5 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में न्याय की मांग कर रहे थे। साथ ही वे राज्य के हेल्थकेयर स्ट्रक्चर में बदलाव की मांग कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टर 26 अक्टूबर को आरजी कर अस्पताल में सामूहिक सम्मेलन आयोजित करेंगे।

Kolkata rape murder case mamata banerjee forms task force two members will be from doctors side

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2024 | 08:14 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.