Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोलकाता रेप केस पर BJP ने CM की कुर्सी पर उठाए कई सवाल, कहा- बैठने लायक नही

कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप मामले में एक आरोपी TMC छात्र नेता निकला है। अब इस पर भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने कहा बंगाल के शिक्षण संस्थानों में छात्राएं सुरक्षित नहीं है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 27, 2025 | 08:16 PM

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे पश्चिम बंगाल में राजनीति को भी गरम कर दिया है। इस मामले में भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर हमला बोला है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह घटना बताती है कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और ममता सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।

मजूमदार ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब राज्य में छात्राओं के साथ गंभीर अपराध हुआ हो। उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का भी जिक्र किया जिसमें एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या हुई थी। उन्होंने दावा किया कि हालिया केस में पकड़े गए आरोपियों में एक तृणमूल कांग्रेस का छात्र नेता भी शामिल है, जो स्थिति की गंभीरता को और बढ़ा देता है।

विपक्षी हमले तेज, इस्तीफे की मांग
बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि वह अब मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं हैं। सुवेंदु ने यह भी आरोप लगाया कि जब राज्य की राजधानी में एक छात्रा के साथ बलात्कार हो रहा था, तब कोलकाता पुलिस के शीर्ष अधिकारी दीघा में रथ यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

‘जब असली ही नहीं रही, तो ये…’, हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद पर हिमंत की तीखी प्रतिक्रिया, दिया विवादित बयान

पहले बताया ‘भाई’…अब गुलदस्ता और मिठाई भेजकर दी बधाई, तारिक रहमान पर इतना प्यार क्यों बरसा रहीं ममता?

कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही इंडिगो की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, टॉयलेट से मिला लेटर

SIR विवाद में ममता बनर्जी के समर्थन में उतरी शिवसेना UBT, दुबे बोले- इतनी हिम्मत तो बड़े वकील भी नहीं दिखाते

सुवेंदु ने घोषणा की है कि इस घटना के विरोध में भाजपा एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी और राज्यभर में विरोध प्रदर्शन होंगे। उन्होंने राज्य सरकार पर छात्र राजनीति में अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

तृणमूल का पलटवार, कहा- अपराध पर राजनीति न करें
तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने इस मामले को लेकर भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को हर घटना को राजनीतिक रंग देने के बजाय अपराध रोकने के लिए सहयोग करना चाहिए। जयप्रकाश ने कहा कि सरकार जांच करा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: लुधियाना की जीत से AAP जोश में, केजरीवाल का 100 सीटों का टारगेट

फिलहाल कोलकाता पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। लेकिन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मामला अब सिर्फ कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि सत्ता की साख का सवाल भी बन गया है।

Kolkata rape case mamata under fire attack bjp leader sukanta majumdar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2025 | 08:16 PM

Topics:  

  • Gang rape
  • Kolkata
  • Mamta Banerjee
  • Sukanta Majumdar
  • West Bangal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.