कोच्चि में रूह कंपाने वाला कांड: एक ही घर में मिली पांच लाशें, सुसाइड नोट में छोड़ा 3 पीढ़ियों के अंत का राज!
Kochi Family Suicide: केरलम के कोच्चि में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को संदेह है कि बच्चों को जहर देकर महिलाओं ने आत्महत्या की है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Kochi Mysterious Suicide Case: केरलम के कोच्चि शहर में शनिवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही छत के नीचे तीन मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों के बेजान शरीर मिलने की खबर जैसे ही फैली, इलाके में मातम और सन्नाटे का माहौल छा गया।
पुलिस को इनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रशासन और पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटे हैं कि आखिर उस बंद कमरे के भीतर ऐसा क्या हुआ जिसने एक साथ तीन पीढ़ियों को खत्म कर दिया।
केबल ऑपरेटर को दिखा खौफनाक मंजर
इस पूरी त्रासदी का खुलासा शनिवार दोपहर को उस वक्त हुआ जब एक केबल टीवी ऑपरेटर अपने काम के सिलसिले में वदुथला के करसका रोड पर स्थित इस किराए के मकान में पहुंचा। काफी देर तक दस्तक देने के बाद भी जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो उसने संदेह होने पर खिड़की से कमरे के भीतर झांकने की कोशिश की।
खिड़की से अंदर का नजारा देखते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि घर के भीतर दो महिलाएं फंदे से लटकी हुई हैं। ऑपरेटर के शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस को इस भयावह घटना की सूचना दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
उत्तराखंड के पहाड़ों पर धधकी आग, टिहरी में भीषण वनाग्नि का तांडव, 14 हेक्टेयर में फैले जंगलों को भारी नुकसान
ओडिशा के चर्चित नबरंगपुर ट्रिपल मर्डर के 19 गुनहगारों को उम्रकैद, 10 साल बाद न्याय, अंधविश्वास ने ली थी 3 जान
Summer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
इलाज की उम्मीद लेकर आए थे कोच्चि
पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे इस कहानी को और भी दर्दनाक बना देते हैं। मृतकों की पहचान 58 वर्षीय श्रीकुमारी, उनकी 36 वर्षीया बेटी अश्वथी नायर और अश्वथी के तीन मासूम बच्चों के रूप में हुई है। बच्चों में 14 और 4 साल के दो बेटे और महज 2 साल की एक नन्ही बेटी शामिल थी। यह परिवार मूल रूप से तिरुवनंतपुरम के विलाप्पिलसाला का रहने वाला था और इसी साल फरवरी महीने में कोच्चि शिफ्ट हुआ था। वे यहां केवल इसलिए आए थे क्योंकि परिवार के बड़े बेटे का पास के ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे जल्द ही इस मकान को खाली करने वाले थे।
क्या मजबूरी बनी पूरे परिवार के अंत की वजह?
मौके पर पहुंची केरलम पुलिस टीम को तलाशी के दौरान घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो अब इस पूरी घटना की सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस को प्राथमिक तौर पर संदेह है कि श्रीकुमारी और अश्वथी ने खुद फांसी लगाने से पहले तीनों मासूम बच्चों को जहर दिया होगा। हालांकि, पुलिस अभी किसी भी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पुलिस अब उस सुसाइड नोट के हर शब्द को गहराई से खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या यह कदम किसी भारी आर्थिक तंगी की वजह से उठाया गया या अस्पताल में चल रहे इलाज के लंबे तनाव ने इस परिवार को टूटने पर मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़ें: बंगाल के बारानगर में अचानक ऐसा क्या हुआ कि बुलानी पड़ी भारी फोर्स? सड़कों पर भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता
एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाज में ऐसी घटनाएं मानसिक स्वास्थ्य और संकट के समय अपनों के साथ की कमी जैसे गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस हर संभावित कोण से जांच कर रही है ताकि इस रहस्यमयी मौत के पीछे के असल सच को सामने लाया जा सके।
