केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की। (सोर्स-IANS) 
देश

केरल के वायनाड में बड़ा हादसा! भूस्खलन में 7 की मौत, एक की तलाश जारी

Wayanad Landslide Latest Update: केरल के वायनाड में टनल रोड परियोजना के पास हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। एक व्यक्ति अब भी लापता है, जबकि राहत-बचाव अभियान जारी है।

अनन्या तिवारी

Wayanad Landslide Death Toll Rises : केरल के वायनाड में बन रही टनल रोड के पास हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर सात हो गई। राहत और बचाव दल ने मलबे से एक और शव बरामद किया। वहीं, अब भी एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश लगातार जारी है। हालांकि, खराब मौसम और बेहद कठिन इलाके के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।

राहत और बचाव अभियान जारी

लापता लोगों की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन एवं बचाव विभाग, पुलिस, वन विभाग और स्थानीय स्वयंसेवक मिलकर अभियान चला रहे हैं। मलबा हटाने के लिए जेसीबी और दूसरी भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन बीच-बीच में हो रही बारिश और जमीन के अस्थिर होने से काम धीमा पड़ रहा है।

टनल रोड परियोजना के पास हुआ हादसा

यह हादसा कल्लाडी इलाके के मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ, जहां वायनाड की ओर बनने वाली महत्वाकांक्षी टनल रोड परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार तक मलबे से तीन और पीड़ितों को निकाले जाने के बाद कुल छह शव मिल चुके थे। बचाव कार्य जारी रहने के बावजूद, इस त्रासदी ने प्रोजेक्ट और आपदा की वजह बने हालात को लेकर राजनीतिक टकराव पैदा कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने जांच के दिए आदेश

मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने घोषणा की है कि विशेषज्ञों की एक विशेष टीम टनल रोड प्रोजेक्ट के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि क्या सुरक्षा नियमों का ठीक से पालन किया गया था और क्या किसी चूक की वजह से यह हादसा हुआ।

परियोजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज

वहीं, विपक्ष के नेता पी. विजयन ने गुरुवार को परियोजना को मंजूरी देने की प्रक्रिया का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस साल परियोजना को मंजूरी देने से पहले सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं और नियमों का पालन किया गया था।

राजस्व मंत्री ने जांच पूरी होने तक इंतजार की अपील की

हालांकि, विजयन के इस बयान पर राजस्व मंत्री ए.पी. अनिल कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। हादसे के बाद से ही वह घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, "जांच पूरी होने से पहले ही किसी नतीजे पर पहुंचने की इतनी जल्दी क्यों है? पहले विशेषज्ञ समिति अपनी रिपोर्ट दे। सरकार उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।" इस हादसे पर अब न्यायपालिका की भी नजर है। केरल हाईकोर्ट ने घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

जांच रिपोर्ट पर टिकी सभी की नजर

अब सभी की नजर विशेषज्ञ समिति की जांच रिपोर्ट और अदालत की निगरानी में होने वाली आगे की कार्रवाई पर है। इन्हीं के आधार पर यह तय होगा कि यह केवल प्राकृतिक आपदा थी या फिर इसमें मानवीय और प्रशासनिक लापरवाही की भी भूमिका रही।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी