कैसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स से बदला इंडियन एयरफोर्स नाम, जानें 92वीं वर्षगांठ पर वायुसेना की खास बातें
दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना भारतीय वायुसेना को माना जाता है। देश भर में आज यानि 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना का स्थापना दिवस मनाया जाता हैं जिस दिवस पर आयोजन कर अब तक के वायुसेना कर्मियों को सम्मानित किया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
भारतीय वायुसेना दिवस (सौ.सोशल मीडिया)
Indian Air force Day 2024: भारत की तीनों सैन्य शक्तियों में शामिल भारतीय वायुसेना आज अपनी 92वीं वर्षगांठ मना रही हैं। यह दिन भारतीय वायुसेना की सेवा और सैन्य कर्मियों को समर्पण को याद करने से है। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना भारतीय वायुसेना को माना जाता है। देश भर में आज यानि 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना का स्थापना दिवस मनाया जाता हैं जिस दिवस पर आयोजन कर अब तक के वायुसेना कर्मियों को सम्मानित किया जाता है।
भारतीय वायुसेना कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मिशनों का हिस्सा रहा है तो वहीं पर इसके बिना कई मिशन शायद ही कभी पूरे हो पाते है। एक साल पहले ही वायुसेना को नया ध्वज मिला है जो इसे खास बनाता है।
जानिए कैसा है वायुसेना का ध्वज
यहां पर भारतीय वायुसेना का बदला हुआ ध्वज साल 2023 में बदला गया था जो इससे पहले आजादी के बाद 1951 में बनाया गया था। पुराना वाला ध्वज जहां पर नीले रंग औऱ ऊपर बाएं कोने पर तिरंगा से सुज्जित और दाएं कोने पर नीचे वायुसेना का ट्राई कलर गोल निशान जैसा था। वहीं पर नए बदलाव के बाद ध्वज मेंं भारतीय वायुसेना के मूल्यों को संजोया गया है। इसमें ट्राई कलर गोल निशान के ऊपर वायु सेना क्रेस्ट को शामिल किया गया है। इसमें ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक की लाट का शेर है।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का नया गैजेट मचा देगा धूम, अब कार में बिना केबल चलेगा Android Auto और Apple CarPlay
Aaj Ka Rashifal 8 May 2026: 8 मई 2026 को कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल, जानें अपनी किस्मत के सितारे
…तो TVK के 108 विधायक देंगे इस्तीफा! तमिलनाडु की राजनीति में आया नया ट्विस्ट, सरकार गठन से पहले आया भूचाल
ईरान का ग्रीन सिग्नल लेकिन शर्त के साथ; अगले 24 घंटों में पाक के जरिए अमेरिका को मिलेगा नई डील का प्रस्ताव
उसके नीचे देवनागरी में सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। उसके बाद एक पंख फैलाए हुए हिमालयी बाज का चित्र है। यह बाज भारतीय वायुसेना के युद्ध कौशल को दर्शाता है। इसके अलावा खास बात ध्वज में यह हैं कि, हिमालयी बाज के नीचे देवनागरी लिपि में वायुसेना का आदर्श वाक्य नभः स्पृशं दीप्तम् लिखा हुआ है। जो भगवद् गीता के 11वें श्लोक से लिया गया है।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि में कलश के ऊपर क्यों रखा जाता है नारियल? जानें
जानिए वायुसेना से जुड़ी रोचक जानकारी
भारतीय वायुसेना से जुड़ी कई बातें है जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी होगी चलिए बात करते हैं…
1- पहले भारतीय वायुसेना का नाम इंडियन एयरफोर्स ना होकर रॉयल इंडियन एयरफोर्स था जो आजादी से समय जाना जाता था। जब देश आजाद हुआ तो इसके बाद रॉयल शब्द को हटाकर इंडियन एयरफोर्स कर दिया गया।
2- दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना भारत की वायुसेना को कहा जाता है।
3- भारतीय वायुसेना में वीमेन ऑफिसर कई रूपों में अपनी सेवाएं देती हैं। यहां तक कि भारतीय वायुसेना के राफेल बेड़े में भी एक महिला फाइटर पायलट है।
4- बारिश औऱ आपदा में भारतीय वायुसेना का कार्य अच्छा माना गया है तो वायुसेना डटकर इन परिस्थितियों से सामना करती है। इन आपदाओं में 1998 का गुजरात चक्रवात, 2004 की सुनामी, नॉर्थ इंडिया में बाढ़ आदि शामिल हैं।
5-भारतीय वायु सेना आईएएफ यूनाइटेड नेशंस के शांति मिशन में भी काम करती है।
