…तो TVK के 108 विधायक देंगे इस्तीफा! तमिलनाडु की राजनीति में आया नया ट्विस्ट, सरकार गठन से पहले आया भूचाल
TVK MLA Resignation Plan: तमिलनाडु में सरकार गठन के बीच TVK ने बड़ा संकेत दिया है। DMK-AIADMK गठबंधन की स्थिति में पार्टी के 108 विधायक इस्तीफा दे सकते हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
थलापति विजय, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की सियासत में बहुमत के पेच के बीच एक नया ट्विस्ट सामने आया है। राज्य में सियासी तनाव और बढ़ता हुआ दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर DMK या AIADMK सरकार बनाने की कोशिश करती हैं, तो TVK अपने सभी 108 विधायकों से इस्तीफा दिलाने जैसे कड़े कदम पर विचार कर सकती है।
TVK के इस फैसले से राज्य में राजनीतिक अस्थिरता और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा हासिल करने में जुटी TVK ने विपक्षी दलों के कदमों पर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं, जिससे आने वाले दिनों में तमिलनाडु की सियासत और दिलचस्प हो सकती है।
TVK के सभी 108 विधायक देंगे इस्तीफा
खबरों के मुताबिक, अगर DMK या AIADMK सरकार एक साथ बनाने का दावा करती हैं तो TVK के सभी 108 विधायक इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। TVK का ये फैसला DMK द्वारा एमके स्टालिन को TVK के बहुमत नहीं होने की वजह से आपातकालीन फैसले लेने का अधिकार देने के बाद आया है।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 17: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर फिर धमाका! 17वें दिन को आया जबरदस्त उछाल
परिसीमन पर आर-पार! सीएम विजय का केंद्र को कड़ा संदेश, बैठक से DMK ने बनाई दूरी, जानें क्या है पूरा विवाद
Jana Nayagan Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ा विजय का जलवा, 200 करोड़ का सपना मुश्किल
तलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
DMK और AIADMK के गठबंधन करने का शक
तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी ने TVK को समर्थन देने का एलान कर दिया है। हालांकि अन्य पार्टियों से TVK को कोई भी अच्छी खबर नहीं मिली है। TVK की तरफ से वामदलों से समर्थन के लिए संपर्क किया गया है, लेफ्ट ने इस मुद्दे पर कल फैसला करने की घोषणा की है।
वहीं, TVK के द्वारा समर्थन नहीं जुटा पाने के बाद डीएमके बहुत एक्टिव नजर आ रही है, वहीं पर AIADMK में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। ऐसे में TVK को आशंका है कि DMK और AIADMK उनकी पार्टी को सरकार से बाहर रखने के लिए मिलकर काम करने में जुटी हैं।
यह भी पढ़ें- बिना बहुमत के BJP ने बनाई थी सरकार, लेकिन विजय से मांग रहे ‘सबूत’, राज्यपाल का दोहरा मापदंड क्यों?
तमिलनाडु की सियासत में अगर DMK और AIADMK साथ आती हैं तो ये दो धुर विरोधियों का मिलन होगा। राज्य में अब तक सालों से दोनों ही पार्टियों के बीच मेन लड़ाई रही है, ऐसे में ये दोनों ही दलों के समर्थकों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं होगा।
