Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बकरियों की तरह विधायक खरीदते हैं…सरकार गिराने के बाद उन्हें काट देते हैं’, पीएम मोदी और शाह पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष का दबाने एवं निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिये विधायकों को बकरियों की तरह खरीदते और खिलाते हैं, पिलाते हैं कुछ दिन तक पालते हैं। इसके बाद उनको काट देते हैं। उक्त बातें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने कही है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Nov 11, 2024 | 08:27 PM

मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष का दबाने एवं निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिये विधायकों को बकरियों की तरह खरीदते और खिलाते हैं, पिलाते हैं कुछ दिन तक पालते हैं। इसके बाद उनको काट देते हैं। उक्त बातें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने कही है। इतना ही नहीं गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अडानी को आड़े हाथों लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर “अडानी और अंबानी” के साथ मिलकर केंद्र सरकार चलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि ‘मुख में राम, बगल में छुरी’ के फॉर्मूले पर विश्वास करते हैं। खरगे ने आरोप लगाया, “मोदी जी सरकारें गिराने में विश्वास रखते हैं। वह विधायक खरीदते हैं। उनका काम विधायकों को बकरी के जैसे अपने पास रख लेना, पालना और फिर बाद में काट कर खाना है…। यह मोदी हैं।”

ये भी पढ़ें-मणिपुर में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए 11 कुकी उग्रवादियों को उतारा मौत के घाट

सम्बंधित ख़बरें

मैं देश नहीं झुकने दूंगा का दावा, लेकिन एक्शन बिलकुल उल्टा; विदेश नीति पर खरगे ने मोदी सरकार को घेरा

‘नहीं मालिक आप जैसा बोलोगे वैसा करूंगा…’ PM मोदी और ट्रम्प के AI वीडियो से सियासी भूचाल

‘मोगैम्बो खुश हुआ…मोदी ट्रंप के आगे क्यों झुक रहे’, खरगे ने ‘टैरिफ’ को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

पंजाब में कांग्रेस का गद्दी वापसी का प्लान! 80 नेताओं का पत्ता साफ, CM चेहरे पर वड़िंग ने खोला राज

इसके साथ ही खऱगे जांच एजेंसियों के दुरपयोगा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों को तैनात कर रखा है, लेकिन “हम डरते नहीं हैं। हमने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, अपने प्राणों की आहुति दी।”

खरगे ने कहा मोदी-शाह के अलावा अडानी और अंबानी को आरोप लगाया कि यही चार लोग पूरे भारत को चला रहे हैं, जबकि राहुल गांधी और मैं संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।” खरगे ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, “मोदी मानते हैं कि बायोलॉजिकल नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “वह एक आदतन झूठे हैं जो कभी अपने वादे पूरे नहीं करते,… क्या गुजरात में कोई स्वर्ण युग आया?”

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव के बीच बढ़ेंगी राहुल गांधी की मुश्किलें, इस मुद्दे को लेकर दर्ज होगी FIR?

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, “हम 25 साल से मोदी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर बर्दाश्त कर रहे हैं। वे पिछड़े लोगों और महिलाओं का शोषण करने वालों का समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री मणिपुर अभी तक नहीं गए। वहां पर इतना महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, लेकिन पीएम मोदी मणिपुर नहीं गए। मैं उनको वहां जाने की चुनौती देता हूं।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, “एक सच्चा योगी ‘बटेंगे तो कटेंगे’ जैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता। इस भाषा का इस्तेमाल आतंकवादी करते हैं। योगी एक मठ के प्रमुख हैं, भगवा वस्त्र पहनते हैं, लेकिन ‘मुख में राम बगल में छुरी’ में विश्वास करते हैं।” उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के एक हत्यारे को माफ कर दिया जबकि प्रियंका गांधी ने हत्यारे को गले लगा लिया। यह करुणा है।

Kharge targeted pm modi on horse trading of mlas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2024 | 08:06 PM

Topics:  

  • Mallikarjun Kharge

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.