मल्लिकार्जुन खरगे का वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mallikarjun Kharge Video: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस अध्यश्र ने संसद परिसर में पार्टी सांसद इमरान मसूद से कहते दिख रहे हैं कि हैदराबादी परेशानी को उत्तर प्रदेश में मत आने दो। यह खुद भी डूब जाएगी और हमें भी बर्बाद कर देगी।
मल्लिकार्जन खरगे और इमरान मसूद की बातचीत का यह वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया। सियासी गलियारों में इस वीडियो को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और उसके मुखिया असदुद्दीन ओवैसी से जोड़ा जा रहा है। ओवैसी हैदराबाद के रहने वाले हैं और वहीं से सांसद भी हैं। AIMIM की नींव भी वहीं रखी गई थी।
वायरल वीडियो में मल्लिकार्जुन खड़गे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से कहते दिख रहे हैं कि हैदराबादी परेशानी को उत्तर प्रदेश में मत घुसने देना। यह खुद डूब जाएगी और हमें भी बर्बाद कर देगी। उन्होंने कहा कि आप जानते हैं हैदराबाद तीन चीजों के लिए मशहूर है- एक शेरवानी, दूसरा बिरयानी और तीसरी परेशानी।
खरगे का इशारा साफ़ है : “शेरवानी, बिरयानी, परेशानी” AIMIM और ओवैसी को यूपी में घुसने नहीं देना चाहिए। कांग्रेस को डर है कि AIMIM के आने से
अल्पसंख्यक वोट बंटेंगे इसलिए इसे ‘हैदराबादी समस्या’ कहा जा रहा है।@kharge@asadowaisi#congress #AIMIM#PoliticsToday pic.twitter.com/F6tWbkEs1l — Vilas Patil (@vilas_jaihind) February 14, 2026
खड़गे ने सीधे तौर पर किसी का जिक्र नहीं किया लेकिन सियासत में दिलचस्पी रखने वालों की मानें तो वे असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी की बात कर रहे थे। लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में ओवैसी और उनकी पार्टी की एंट्री से विपक्ष के वोटों का बंटवारा हो सकता है, जिसका खामियाजा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है।
गौतरलब है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी साल 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में लड़ने का ऐलान कर चुकी है। AIMIM यहां 200 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी भी खुलेआम मंच से इसका ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मिस्टर योगी! तैयार हो जाइये हम यूपी आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का योगी पर जवाबी हमला, पूछ लिया सबसे बड़ा सवाल, CM योगी आदित्यनाथ दे पाएंगे जवाब?
हालांकि, इससे पहले साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM जोर आजमाइश कर चुकी है। तब पार्टी ने यूपी की 95 सीटों पर चुनाव लड़ा और किसी भी सीट पर जमानत बचाने में कामयाब नहीं हो पाई थी।