केरल में खत्म होगा सस्पेंस, आज 1 बजे मिलेगा राज्य को नया मुख्यमंत्री, सीएम कुर्सी के लिए 3 दिग्गजों में जंग
Kerala Next CM Name Announcement: केरल चुनाव के नतीजे आने के लगभग दस दिन बाद कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अपनी चर्चाएं पूरी कर ली हैं। आज सीएम के नाम की घोषणा की जाएगी।
- Written By: अमन मौर्या
केरल मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Congress CLP Meeting Kerala 2026: आज केरल में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके साथ ही पार्टी केरल के अगले मुख्यमंत्री नाम की घोषणा भी कर सकता है। यह बैठक केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्यालय में दोपहर एक बजे शुरू होगी। इसकी जानकारी केरल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ ने दी। जोसेफ के ऐलान के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि राज्य के अगले सीएम को लेकर जारी संशय पर आज विराम लग सकता है।
केरल चुनाव के नतीजे आने के लगभग दस दिन बाद कांग्रेस ने कहा कि आलाकमान ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अपनी चर्चाएं पूरी कर ली हैं और गुरुवार को सीएम के नाम की घोषणा की जाएगी।
दिल्ली पार्टी हाई कमान की बैठक
केरल के मुख्यमंत्री पद को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की एक हाई-लेवल बैठक हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया थी कि 14 मई को सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
केरल में CM पद को लेकर गदर, वायनाड की सड़कों पर राहुल-प्रियंका के खिलाफ लगे पोस्टर, दी बड़ी चेतावनी
विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
Rahul Gandhi Speech Row: हाईकोर्ट में टली सुनवाई, कार्तिकेय चौहान वाले मामले में 14 मई को आ सकता है बड़ा फैसला
यह केवल नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध…NEET परीक्षा रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी
उन्होंने कहा था कि केरल में कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों द्वारा अधिकृत किए जाने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं। केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर फैसला गुरुवार को होगा।
वायनाड बनेगा अमेठी के लगे पोस्टर
मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में हो रही देरी पर जहां विरोधी कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं, वहीं पार्टी में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। वायनाड में जिला कांग्रेस कार्यालय के पास राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में आरोप लगाया गया है कि दोनों नेता केसी वेणुगोपाल को केरल का मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि राज्य में उनके खिलाफ माहौल है।
पोस्टरों में लिखा गया है, केरल आपको कभी माफ नहीं करेगा। एक अन्य पोस्टर में लिखा गया, वायनाड दूसरा अमेठी बन जाएगा। यह टिप्पणी 2019 में अमेठी लोकसभा सीट पर राहुल गांधी की हार की ओर इशारा करती है।
राहुल का गढ़ रहा है वायनाड
वायनाड कभी राहुल गांधी का सबसे सुरक्षित राजनीतिक क्षेत्र माना जाता था और अब यहां से प्रियंका गांधी सांसद हैं। ऐसे में इसी क्षेत्र से उठ रहा विरोध गांधी परिवार के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 102 सीटों पर जीतकर बहुमत हासिल किया।
इसके बावजूद मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं होने से पार्टी की किरकिरी हो रही है। यहां तक कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने भी माना कि इस देरी से जीत की चमक फीकी पड़ रही है।
ये भी पढ़ें- असम यूसीसी बिल 2026: CM हिमंता का बड़ा ऐलान, असम में भी लागू होगा UCC बिल, आदिवासियों के लिए बनाया खास प्लान
मुख्यमंत्री की रेस में 3 प्रमुख नाम
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में तीन बड़े नेता सबसे आगे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल, मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष वीडी सतीशन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रमुखता से चल रहा है।
हालांकि, अंतिम दौर की बातचीत में केसी वेणुगोपाल सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। खबर है कि उन्हें कांग्रेस के 50 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हासिल है।
