Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केरल में सतीशन कैबिनेट तैयार! चेन्निथला समेत इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी, किसे मिलेगा किस विभाग की कमान?

Kerala New Cabinet: सूत्रों के मुताबिक, 18 मई को एक ही समारोह में सीएम समेत 20 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। यह शपथ समारोह विधानसभा चुनाव के बाद UDF की सत्ता में वापसी को औपचारिक रूप से दर्ज कराएगा।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 17, 2026 | 04:42 PM

कांग्रेस नेता और केरल के मुख्यमंत्री के लिए नामित वीडी सतीशन, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kerala New Cabinet Ready: कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (UDF) ने केरल में नए 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल के गठन को अंतिम रूप दे दिया है। वीडी सतीशन सोमवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को आज ही मंत्रियों की फाइनल लिस्ट सौंपे जाने की संभावना है। केरल कांग्रेस के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक, 18 मई को एक ही समारोह में सीएम समेत 20 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। यह शपथ समारोह विधानसभा चुनाव के बाद यूडीएफ की सत्ता में वापसी को औपचारिक रूप से दर्ज कराएगा।

कई दिनों की बातचीत और मैराथन बैठकों के बाद शनिवार को तिरुवनंतपुरम में गठबंधन के टॉप लीडर्स ने एक महत्वपूर्ण बैठक किए। इनमें मंत्री पदों के बंटवारे, विभागों के आवंटन और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर अंतिम सहमति बनी।

कैसे तय होगा केरल का नया कैबिनेट?

केरल कांग्रेस के करीबी सूत्रों की मानें तो, नए कैबिनेट में कांग्रेस के 11, आईयूएमएल के 5 मंत्री शामिल होंगे। बाकी पद केरल कांग्रेस के विभिन्न धड़ों तथा अन्य सहयोगी दलों, आरएसपी, केसी-जे, केसी-आई, आरएमपी और सीएमपी को दिए जाएंगे। कांग्रेस विधानसभा स्पीकर का पद अपने पास रखने की तैयारी में है, जबकि केरल कांग्रेस को मुख्य सचेतक और उपाध्यक्ष का पद मिलने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

अजब चोर की गजब दास्तां! कांग्रेस दफ्तर से उखाड़ ले गए 73 नल, फर्श पर लिख छोड़ा ‘आई लव यू’ मैसेज

RGPV Bhopal News: MP में नाम बदलने की राजनीति पर घमासान: RGPV को 3 हिस्सों में बांटने की तैयारी,भड़की कांग्रेस

भोपाल में महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल महंगाई के खिलाफ निकाला ‘धक्का मार्च’

दिग्विजय सिंह बोले- ‘मैं घोर सनातनी हूं’, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर से हुई शालीन बहस

रमेश चेन्निथला को यह अहम जिम्मेदारी

कभी मुख्यमंत्री के रेस में शामिल रहने वाले रमेश चेन्निथला, अब कैबिनेट में शामिल होंगे। उन्हें गृह तथा सतर्कता (विजिलेंस) विभाग दिए जाने की संभावना है। ऐसा कहा जा रहा है कि आंतरिक मतभेदों को दूर करने के लिए चेन्निथला की पुरानी मांग को कांग्रेस पार्टी ने स्वीकार कर लिया है। इतना ही नहीं, मंत्रिमंडल में सामाजिक समीकरण पर खास ध्यान रखा गया है। एक महिला विधायक, एक दलित प्रतिनिधि, एक लैटिन कैथोलिक नेता और एक पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को शामिल किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा, आईसी बालकृष्णन के नाम पर भी गंभीर चर्चा चल रही है।

एक दशक बाद सत्ता में कांग्रेस की वापसी

कांग्रेस नेता शफी परम्बिल ने रविवार को कहा कि शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले ही यूडीएफ सरकार की मंत्रिमंडल सूची जारी कर दी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक दशक बाद सत्ता में लौटने के बाद नई सरकार जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने पर पूरा ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमें अवसर दिया है, अब हम उनकी जरूरतें पूरी करेंगे। इस दौरान परम्बिल ने यह भी बताया कि पार्टी आंतरिक और गठबंधन सहयोगियों के साथ मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा अंतिम चरण में है। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी भूमिका पर कुछ भी बोलने इनकार कर दिया और कहा कि उनका ध्यान संगठनात्मक कार्यों पर है।

दूसरी ओर आईयूएमएल के राज्य महासचिव पीएमए सलाम ने कहा कि मंत्रियों की सूची रविवार शाम 4 बजे से पहले राज्यपाल को सौंप दी जाएगी। इसके बाद गठबंधन आधिकारिक रूप से नामों का ऐलान करेगा। सलाम ने आईयूएमएल की पांच सीटों को गठबंधन में पार्टी की अहम भूमिका का संकेत बताया।

यह भी पढ़ें: NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल

18 मई को शपथ लेंगे वीडी सतीशन

आपको बता दें कि सोमवार, 18 मई को वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने तिरुवनंतपुरम स्थित केपीसीसी ऑफिस में पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक की। इस मीटिंग में केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ और यूडीएफ संयोजक अडूर प्रकाश भी मौजूद के अलावा कई अन्य नेता मौजूद रहें।

Kerala new cabinet ramesh chennithala will take oath as minister with vd satheeshan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2026 | 04:42 PM

Topics:  

  • Congress
  • Keralam Assembly Election
  • VD Satheesan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.