पूर्व CM विजयन की मुश्किलें बढ़ी, ED ने बढ़ाई रफ्तार, कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की तैयारी में बेटी वीणा
Pinarayi Vijayan ED Investigation Case: केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और बेटी वीणा पर ED का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। 10 ठिकानों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तारी की भी संभावना है।
- Written By: अमन मौर्या
ईडी की छापेमारी (फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड)
Veena Vijayan Corruption Case Updates: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनकी बेटी टी. वीणा पर मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोचिन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड और एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस के विवादित वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। वीणा की हिरासत में लेकर पूछताछ और गिरफ्तारी भी संभव है।
बुधवार को ही ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री और उनकी बेटी से जुड़े 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान जब्त किए गए डिजिटल सबूतों और वित्तीय रिकॉर्ड का ईडी लगातार विश्लेषण कर रही है।
नई सरकार पर टिकी नजरें
सत्ता परिवर्तन के ठीक बाद हुए इस घटनाक्रम ने राज्य में एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। यह सब ठीक उस समय हुआ है जब विधानसभा में नव-निर्वाचित यूडीएफ सरकार का नीतिगत संबोधन होने वाला है। 1 जून से तीन दिन का विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। इस दौरान विधानसभा में इस मुद्दे के चर्चाओं में छाए रहने की उम्मीद है। अब सबकी नजरें भाजपा की तीन-सदस्यीय विधायी पार्टी पर और विजयन के खिलाफ सत्ता पक्ष द्वारा अपनाए जाने वाले आक्रामक रुख पर टिकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई: 1,021 करोड़ की नई संपत्तियां अटैच; अब तक कुल 20,367 करोड़ की जब्ती
अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन, 1021 करोड़ रुपये की नई संपत्तियां अटैच
केरल के वायनाड में फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, भूस्खलन में अब तक 7 शव बरामद
गिरफ्तारी का डर
इस बीच अब संकेत मिल रहे हैं कि वीणा विजयन संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए जल्द ही कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दे सकती हैं। वहीं, ईडी अधिकारियों ऐसी किसी भी अर्जी का कड़ा विरोध कर सकती है। उनका तर्क है कि जांच के दौरान सामने आए वित्तीय लेन-देन के स्वरूप को देखते हुए हिरासत में पूछताछ बेहद जरूरी है।
तलाशी अभियान के दौरान पी. विजयन के आवास के बाहर ईडी अधिकारियों और सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमलों के बाद इस मामले ने अहम राजनीतिक मोड़ ले लिया है। केंद्रीय एजेंसियां अब इस जांच से जुड़े भविष्य के ऑपरेशन्स के लिए सीआरपीएफ की तैनाती बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।
ईडी रेड पर हुई हिंसा पर भी सवाल
छापेमारी के दौरान विजयन के घर पर हुई उन घटनाओं के बारे में मुख्यमंत्री वीडी सतीशन से सवाल किए जाने पर, जिनके कारण हिंसा भड़की और CPI (M) के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, इस पर उन्होंने इस पर चुप्पी साधे रखी।
बता दें, ई़डी द्वारा अपनी जांच तेज किए जाने और एसएफआईओ के निष्कर्षों के अब सार्वजनिक हो जाने के साथ सीएमआरएल-एक्सालॉजिक मामला तेजी से केरल द्वारा हाल के वर्षों में देखी गई सबसे अधिक राजनीतिक रूप से संवेदनशील वित्तीय जांचों में से एक बनता जा रहा है।
ये भी पढ़ें- TMC नेता के खेत से मिली ₹2.24 करोड़ की नकदी; 4 ट्रॉली बैग में भर रखा था पैसा, ममता शासन का ‘कमीशन-राज’ बेनकाब
क्या है पूरा मामला?
पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा और उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस पर आरोप है कि सीएमआरएल से बिना कोई वैध आईटी या कंसल्टेंसी सेवा दिए 2.78 करोड़ रुपए प्राप्त किए गए। एजेंसी के अनुसार, वीणा को व्यक्तिगत रूप से हर महीने 5 लाख रुपए मिले, जबकि एक्सालॉजिक को मिनरल सैंड्स कंपनी से हर महीने 3 लाख रुपए और मिले।
यह रकम हर महीने 8 लाख रुपए थी, जो सालाना 96 लाख रुपए और कुल मिलाकर 2.78 करोड़ रुपए बनती है। ये पेमेंट्स जनवरी 2017 से जून 2020 के बीच किए गए थे यानी पी. विजयन के मुख्यमंत्री का पद संभालने के कुछ ही समय बाद।
