केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

केरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा

VD Satheesan Delhi Official Visit: केरल के नए CM वीडी सतीशन आज दिल्ली में पीएम मोदी से पहली आधिकारिक मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मिलेंगे।

अमन मौर्या

Kerala CM VD Satheesan Meets PM Modi: केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। CM सतीशन की मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पहली आधिकारिक बैठक है। राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद PM मोदी के साथ होने यह मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद सतीशन दूसरी बार दिल्ली दौरे पर हैं। इसके पहले सीएम सतीशन शनिवार को दिल्ली आए थे। उस समय सतीशन ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी।

PM से पहली आधिकारिक मुलाकात

केरल में यूडीएफ की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री सतीशन की पीएम मोदी के साथ यह पहली आधिकारिक मुलाकात है। हालांकि, इस मुलाकात का एजेंडा क्या होगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस चर्चा का मुख्य विषय केंद्र से मिलने वाली सहायता, केरल की तत्काल विकास प्राथमिकताएं और राज्य के वे प्रमुख मुद्दे होंगे, जिसमें केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की जरूरत है।

प्रधानमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री सतीशन, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात दोपहर 2:30 बजे नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में होगी।

शनिवार को कांग्रेस आलाकमान से हुई मीटिंग

इससे पहले मुख्यमंत्री सतीशन शनिवार के दिल्ली दौरे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें कीं। उन्होंने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी। इससे यह संकेत मिला कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व केरल के नए प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है।

10 साल बाद शानदार वापसी

सतीशन ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को शानदार जीत दिलाई। 10 साल बाद कांग्रेस ने केरल में वापसी की है। इस चुनाव में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतीं, जबकि लेफ्ट का आंकड़ा 99 सीटों से घटकर सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया। इसके अलावा बीजेपी ने भी तीन सीटें जीतकर अपना खाता खोला। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सतीशन ने 18 मई को अपने मंत्रिमंडल के 20 सहयोगियों के साथ शपथ ली।

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे