शराब घोटोले से बरी हुए केजरीवाल…तो भड़क उठे अखिलेश यादव, फैसले को किसके लिए बताया ‘नैतिक मृत्युदंड’?
Akhilesh Reaction On Arvind Kejriwal Release: शराब नीति घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को रिहा कर दिया गया है। इस रिहाई पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
Arvind Kejriwal And Akhilesh Yadav (Source- Social Media)
Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली के शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है, जिसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव का रिएक्शन सामने आया है।
आपको बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ अन्य आरोपियों को दोष मुक्त करार दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह काफी ज्यादा भावुक नजर आए।
अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 5 लीडर को जेल में डाल दिया, सिटिंग CM को जेल में डाल दिया। 24 घंटे खबरें दिखाई जाती थीं कि केजरीवाल भ्रष्ट है, मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई। मैं प्रधानमंत्री जी से अपील करता हूं कि देश में इतनी समस्याएं हैं, उन्हें दूर करके अच्छे काम करके सत्ता में आइए।
सम्बंधित ख़बरें
Akhilesh Yadav : भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- ‘जनता को बहकाने वाले अब लौटकर नहीं आएंगे’
ISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
95% अपराधी यादव समाज से होते हैं… ओपी राजभर का अखिलेश पर भीषण हमला, सपा को बताया कौरवों की सभा
पंजाब में फिर आम आदमी पार्टी की लहर, निकाय चुनावों में 685 सीटों पर मिली जीत; BJP का बुरा हाल
आख़िर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है। सत्यमेव जयते pic.twitter.com/GZghEdhJf3 — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 27, 2026
अखिलेश यादव का तीखा रिएक्शन
अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद अखिलेश यादव का भी एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। पोस्ट में अखिलेश यादव भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखते हैं कि बीजेपी के लिए यह समाचार किसी ‘नैतिक मृत्युदंड’ से कम नहीं है।
आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी साँस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। भाजपा ने दिल्ली के… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 27, 2026
आगे उन्होंने लिखा कि आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व सीएम श्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी साँस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। भाजपा ने दिल्ली के निवासियों से विश्वासघात किया है।
ED और CBI अफसरों पर भड़के सौरभ भारद्वाज
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को रिहाई मिलने पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने ईडी और सीबीआई को जमकर लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई अफसरों को इंडिया गेट पर फांसी दे देनी चाहिए।
#WATCH | Delhi | On Arvind Kejriwal’s acquittal in liquor policy case, AAP leader Saurabh Bharadwaj says,” This is not a victory for Arvind Kejriwal or Manish Sisodia but for those who want to remain sincere and honest. An environment has been created in the country today where… pic.twitter.com/UejtbUA5h4 — ANI (@ANI) February 27, 2026
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में महा-उलटफेर: पूर्व CM ओ. पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल, चुनाव से पहले AIADMK और BJP को लगा तगड़ा झटका
कोर्ट ने किस आधार पर किया बरी
इस केस में फैसला सुनाने वाले विशेष जज जस्टिस जितेंद्र सिंह ने सीबीआई को जमकर फटकार लगाई और कहा कि अपने आदेश में उन्होंने कहा कि जांच सीबीआई अपने आरोपों को आगे बढ़ाने के लिए कर्याप्त और ठोस सामग्री पेश करने में विफल रही, साथ ही कोर्ट ने अपने आदेश में CBI की जांच पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि चार्जशीट में गंभीर खामियां हैं और किसी भी गवाह या बयान से आरोप स्पष्ट रूप से साबित नहीं होते। अदालत ने कहा कि उपलब्ध रिकॉर्ड और सबूत आरोप तय करने के मानक पर खरे नहीं उतरते, इसलिए आरोप तय करने का कोई आधार नहीं बनता।
