NH-52 पर भीषण हादसा, कर्नाटक में लॉरी से टकराई क्रूजर, 6 की मौत, 3 घायल
Cruiser Lorry Collision Karnataka: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में NH-52 पर क्रूजर और लॉरी की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
- Written By: अनन्या तिवारी
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-AI)
Cruiser Vehicle Collides With Lorry In Uttara Kannada: उत्तर कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना येल्लापुर तालुक के आरतीबैल स्थित बालागारा क्रॉस के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (एनएच-52) पर सुबह करीब 1:30 बजे हुई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।
धर्मस्थल और चिकमगलूर जा रहे थे सभी यात्री
पुलिस के अनुसार, धारवाड़ से नौ लोग एक क्रूज़र वाहन में सवार होकर धर्मस्थल और चिकमगलूर की यात्रा पर निकले थे। येल्लापुर पुलिस थाना क्षेत्र के बालागारा क्रॉस के पास पहुंचने पर वाहन चालक संजीव बापा मैलारा अंगड़ी (33) ने कथित तौर पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क की दाईं ओर ले जाकर सामने से आ रही एक लॉरी से टक्कर मार दी। आमने-सामने की इस भीषण भिड़ंत में क्रूज़र वाहन के चालक समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में छह लोगों की मौके पर मौत
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हुबली स्थित केईआईएमएस अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान संजीव बापा मैलारा अंगड़ी (33), अक्षय तेजप्पा मुरलावर (26), अभिषेक ईश्वर (28), अभिषेक मल्लेश मदबावी (27), बसप्पा देवप्पा कनक (38) और मंजूनाथ अशोक चुलकी (33) के रूप में हुई है। सभी मृतक धारवाड़ जिले के रहने वाले थे।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़: मोशी हादसे में पहली मौत, कचरे के ढेर में फंसे 23 लोगों में से 9 को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उमरिया में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 वर्षीय मासूम समेत 5 की मौत
भोकरबर्डी हादसे में उपअभियंता को निलंबित करने की मांग, किसान परिवार को मुआवजा देने की मांग तेज
मुंबई में दर्दनाक हादसा: नेहरू नगर के शमीम टावर में लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से 12 साल के मासूम बच्चे की मौत
वहीं, हादसे में घायल लोगों की पहचान शिवराज गुरप्पा माडीवाला (22), सचिन (26) और चन्नबसु बसलिंगैया संपागांववी मठ (28) के रूप में हुई है। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
पुलिस ने दर्ज किया मामला
कर्नाटक पुलिस ने बताया कि इस मामले में शिवराज गुरप्पा माडीवाला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर येल्लापुर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 281, 125(बी) और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
–IANS ऐजेंसी इनपुट
