-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Karnataka Two Youths Arrested For Links With Pakistan Based Handler
कर्नाटक में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े दो युवक UAPA के तहत गिरफ्तार
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Karnataka Tumakuru Police: केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की सूचना पर पुलिस ने पाकिस्तान स्थित कथित आतंकी हैंडलर राणा उमर से संपर्क रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

कर्नाटक आतंकवादी में शामिल अल्लाबाकाश और जमीर खान फाइल फोटो (सोर्स- IANS)
Karnataka Two Youth Arrested Links With Pakistan: केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने कर्नाटक के बड़े आतंकी मॉड्यूल का भांडाफोड़ किया है। कर्नाटक के तुमकुरु पुलिस ने शुक्रवार को श्रीरामनगर निवासी अल्लाबाकाश (23) और दावणगेरे के राजमिस्त्री जमीर खान (23) को अरेस्ट किया है। दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर संपर्क बना के रखते थे। हालांकि पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी सामने के बाद पता चला है, कि इन दोनों युवकों ने भारत के खिलाफ अन्य लोगों को संगठित करने और विघटनकारी गतिविधियों में बाधा डालने का प्रयास किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये लोग भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए हानिकारक गतिविधियों में शामिल थे। जिन्हें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तारियां की गईं।
खुफिया इमपुट के आधार पर गिरफ्तारी
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली पुष्ट जानकारी के आधार पर तुमकुरु क्षेत्र कि पुलिस ने इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि पाकिस्तान में मौजूद मोस्ट वांटेड आतंकवादी राणा उमर दोनो आरोपियों का मुख्य हैंडलर था।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द होगा कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार? दिल्ली दौरे पर रवाना हुए सीएम डी.के. शिवकुमार
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
चेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
टॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार
जो तुमकुरु मे पकड़े गए आरोपियों के सहायता से पाकिस्तानी हैंडलर क्षेत्र में सफलतापूर्वक एक संगठित नेटवर्क खड़ा कर रहा था।
कुख्यात अपराधियों की लिस्ट में है राणा
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई 4 जून को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के द्वारा मिली सूचना के आधार पर शुरू की गई थी। जब क्याथासंद्रा पुलिस ने आरोपी अल्लाबख्श के मोबाइल फोन की जांच की। पुलिस के पूछताछ मे सामने आया कि वह कथित तौर पर इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तान स्थित राणा भाई नामक व्यक्ति से हिंदी में बातचीत कर जानकारी को साझा कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि बातचीत में कथित तौर पर भारत के युवाओं को संगठित करने के प्रयास और देश में शांति भंग करने के उद्देश्य से विघटनकारी गतिविधियों को अंजाम देने से संबंधित चर्चाएं शामिल थीं। आपको बता दें कि पाकिस्तान मे मौजूद राणा का नाम वर्तमान में भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसियों द्वारा सबसे कुख्यात अपराधियों की लिस्ट में शामिल है।
कैसे हुआ खुलासा?
जांच के दौरान पता चला कि पाकिस्तान स्थित इस आतंकवादी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत के कई भोले-भाले युवाओं से संपर्क किया था और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए एक संगठन बनाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मात्र 20 दिनों में हुई बातचीत के रवैया को देखते हुए गिरफ्तारी से कई गंभीर सवाल उठते हैं।
आरोपियों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रभावित किया जा रहा था, जहां आतंकवादी राणा ने कथित तौर पर समुदाय में एकता को बढ़ावा देने के बहाने सदस्यों को कट्टरपंथी बनाने का प्रयास कर रहा था। जिसका राष्ट्रीय जांच एजेंसियों ने किया भंडाफोड़।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को एक भयानक साजिश के तहत सुनियोजित तरीके से ब्रेनवाश किया गया था, जिसका अब खुलासा हो चुका है और जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवक साधारण थे और छोटे-मोटे काम करते थे। लगभग एक महीने पहले, वे कथित तौर पर इंस्टाग्राम के माध्यम से राणा के संपर्क में आए। बाद में, उन्होंने एक्स पर कई बार बातचीत की और अंततः एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए।
राणा इस्लाम और पैगंबर की देता था शिक्षा
जांचकर्ताओं ने बताया कि शुरुआत में राणा ने इस्लाम और पैगंबर की शिक्षाओं के बारे में संदेश साझा किए, लेकिन बाद में अधिक भड़काऊ तरीके से समूह में एकता को बढ़ावा देना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे चर्चा को देश के खिलाफ प्रतिशोध के विचारों की ओर मोड़ दिया। जांच में पता चला कि राणा पुणे में एक मौलवी की हत्या का जिक्र किया और बदला लेने की बात कही।
ये भी पढ़ें- UP में एनकाउंटर पर NDA में दरार? योगी सरकार के मंत्री ने अपनी ही पुलिस पर उठाए सवाल, मचा राजनीतिक बवाल!
उसने कथित तौर पर ऐसे कृत्यों के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की और जोर दिया कि समुदाय को एकजुट होना चाहिए और किसी को नहीं छोड़ना चाहिए। पुलिस को यह भी संदेह है कि राणा के देश के कई हिस्सों में फॉलोअर्स हैं और उसने गिरफ्तार युवकों को अपने व्यापक नेटवर्क से परिचित कराया था। अधिकारियों ने कहा कि नेटवर्क के विस्तार और ऑनलाइन समन्वय की प्रकृति का पता लगाने के लिए हमारी कई टीमो के द्वारा जांच जारी है। -एजेंसी इनपुट के साथ
Karnataka two youths arrested for links with pakistan based handler
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PMया तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PMMP News: ₹1160 करोड़ के चावल गबन का दावा भ्रामक! FCI ने जारी किया स्पष्टीकरण; बताया क्या है पूरा मामला
Jul 15, 2026 | 10:32 PMदोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PMUS में मुस्लिम होने पर भारतीय कर्मचारी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी बोला- हत्या का था इरादा
Jul 15, 2026 | 10:28 PMसरकारी स्कूल में टीचरों का रोमांस, VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल, दोनों शिक्षक निलंबित
Jul 15, 2026 | 10:15 PMHaiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Jul 15, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM














