-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Karnataka People Got Shock Milk Price Increase From April 1
कर्नाटक के लोगों को लगा झटका, दूध की कीमतों में वृद्धि; 1 अप्रैल से देने पड़ेंगे इतने अधिक रुपये
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने गुरुवार यानी 27 मार्च को को नंदिनी दूध और दही की बिक्री कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा कर दी है। बढ़ी हुई कीमत 1 अप्रैल से लागू होने वाली है।

नंदिनी दूध, फोटो - सोशल मीडिया
बेंगलुरु : कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक में रह रहे लोगों को झटका दे दिया है। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने गुरुवार यानी 27 मार्च को को नंदिनी दूध और दही की बिक्री कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा कर दी है। बता दें, बढ़ी हुई कीमत 1 अप्रैल से लागू होने वाली है। यह निर्णय मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया।
इस कदम का उद्देश्य दूध उत्पादन और प्रसंस्करण की लागत को ध्यान में रखते हुए राज्य में डेयरी फार्मिंग को प्रोत्साहित करना है। बैठक के बाद कर्नाटक के पशुपालन मंत्री के वेंकटेश ने पत्रकारों से बात करते हुए यह घोषणा की कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में कर्नाटक मंत्रिमंडल की बैठक में दूध उत्पादन और प्रसंस्करण की लागत को देखते हुए राज्य में डेयरी फार्मिंग को प्रोत्साहित करने के लिए नंदिनी दूध और दही के विक्रय मूल्य में 4 रुपये प्रति लीटर/किलोग्राम की वृद्धि करने पर सहमति व्यक्त की गई। यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे कि मूल्य संशोधन राशि सीधे राज्य के दूध उत्पादकों तक पहुंचे।”
क्या बोले कर्नाटक के पशुपालन मंत्री के वेंकटेश?
कर्नाटक के पशुपालन मंत्री के वेंकटेश ने कहा, “इसके अलावा, 26 जून 2024 से नंदिनी दूध के प्रत्येक 1 लीटर के लिए 2 रुपये की मूल्य वृद्धि को वापस लेने और पहले की तरह 500 मिलीलीटर और एक लीटर पैकेज में 4 रुपये के मौजूदा मूल्य संशोधन को अपनाकर बिक्री के लिए कदम उठाने की जानकारी दी गई है।”
सम्बंधित ख़बरें
Karnataka: SIR अभियान पर भाजपा का बड़ा हमला, मतदाता सूची में बांग्लादेशी नागरिकों के नाम जोड़ रही कांग्रेस
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
दूध की कीमतों में वृद्धि पर राज्य मंत्रिमंडल की चर्चा पर कर्नाटक के मंत्री एच.के. पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, “यह निर्णय के.एम.एफ. (कर्नाटक सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड) द्वारा संबंधित मंत्रियों के परामर्श से लिया जाएगा। निर्णय एक या दो दिन में लिया जा सकता है। हमने निर्णय के.एम.एफ. पर छोड़ दिया है, वे शायद आज निर्णय लेंगे।”
भाजपा कर्नाटक ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा?
भाजपा कर्नाटक ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इस कदम की निंदा की और कांग्रेस सरकार को गरीब विरोधी करार दिया है। भाजपा कर्नाटक ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “दूध की कीमतों में 4 रुपये की वृद्धि हुई है, और दैनिक आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस बीच, कर्नाटक कांग्रेस के नेता हनी-ट्रैप कांडों में व्यस्त हैं। किसान वर्षों से दूध सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसके बजाय वक्फ परिसर के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दे रही है। कांग्रेस केवल किसान विरोधी नहीं है; वे गरीब विरोधी हैं!”
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
भाजपा कर्नाटक के अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने एक्स पर आरोप लगाया कि “कांग्रेस सरकार राज्य के आम लोगों पर मूल्य वृद्धि थोपना जारी रखे हुए है।” उन्होंने सरकार पर सत्ता में आने के बाद दूसरी बार दूध के दाम बढ़ाने का आरोप लगाया। “पांच वरदानों को संभालने में संघर्ष कर रही कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद से लगातार आम आदमी पर महंगाई का कहर थोप रही है। ऐसे समय में जब लोग पीने के पानी, बिजली के बिल, परिवहन, आवश्यक वस्तुओं आदि की कीमतों में बढ़ोतरी की मार झेल रहे हैं, यह सरकार सत्ता में आने के बाद दूसरी बार दूध के दाम बढ़ाने की होड़ में शामिल हो गई है। दूध के दाम में 4 रुपये की बढ़ोतरी कर आम आदमी की जेब पर डाका डालने का मौजूदा फैसला दिनदहाड़े डकैती के अलावा और कुछ नहीं है।”
– इस खबर को एजेंसी इनपुट के साथ लिखी गई है।
Karnataka people got shock milk price increase from april 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आज का भविष्यफल
Jul 06, 2026 | 12:10 AM‘सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा’, अलायंस में नीति टेलर ने सुनाई टॉक्सिक रिलेशनशिप की दर्दनाक कहानी
Jul 05, 2026 | 11:54 PMराम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Jul 05, 2026 | 11:02 PMरिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ZEE5 से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, आखिर क्यों हटानी पड़ी विवादित फिल्म?
Jul 05, 2026 | 10:56 PMभारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














