Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक में विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास, BJP बोली- इनको कलह ही ले डूबेगी

Karnataka Congress के विधायक ने दावा किया है कि भाजपा यहां पर विधायकों की खरीद-फरोख्त में जुटी है। ED से 55 विधायकों पर फोकस बनाने के लिए कहा गया है कि वे BJP में शामिल नहीं होते तो उनको निशाना बनाएं।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 13, 2025 | 09:28 PM

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Karnataka Congress News: कांग्रेस के एक विधायक द्वारा भाजपा पर कर्नाटक सरकार गिराने का आरोप लगाए जाने के बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को पलटवार करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के मद्देनजर सत्तारूढ़ पार्टी में ही विधायकों की ‘‘खरीद-फरोख्त” के प्रयास हो रहे हैं।

कांग्रेस के एक विधायक ने दावा किया है कि भाजपा कर्नाटक में सरकार गिराने की योजना बना रही है और उसने केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से 55 विधायकों को निशाना बनाने के लिए एक सूची तैयार की है। हुंगुंड से कांग्रेस विधायक विजयानंद कशप्पनवर ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने 55 कांग्रेस विधायकों की सूची तैयार की है, ताकि अगर वे भाजपा में शामिल नहीं हुए, तो उन पर ईडी या सीबीआई के छापे डलवाए जा सकें।

जो गलत है फिर उस पर तो ED की नजर
विजयानंद के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए जोशी ने कहा, ‘‘क्या उन्होंने (विजयानंद ने) ईडी की सूची में आने के लिए कुछ (गलत) किया है? जिन्होंने गलत किया है, वे ईडी की नजर में आएंगे, दूसरे नहीं। जो सही हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है और उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 55 विधायकों का यह दावा मुद्दों को भटकाने की साजिश है।”

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

कर्नाटक में छिन गई ‘कांग्रेसी’ की कुर्सी…हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया चुनाव, एक गलती ने 3 साल बाद पलट दी बाजी!

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?

CM और डिप्टी CM खुद कर रहे धनबल का इस्तेमाल
पत्रकारों से यहां बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी है। जोशी ने दावा किया, ‘‘सिद्धरमैया ने हाल ही में कहा था कि शिवकुमार के पास ज्यादा विधायकों का समर्थन नहीं है, इसलिए दोनों अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए अपने धनबल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘हम ऐसे सूत्रों को मूत्र समझते है…’, ECI मतदाता सूची के दावों पर तेजस्वी यादव

कांग्रसे को आंतरिक कलह ही उन्हें ले डूबेगी
विधायकों को खरीदने के लिए तैयार दोनों ही लोग वहां (कांग्रेस में) मजबूत हैं, इसलिए हमारे (भाजपा) लिए वहां प्रयास करने का कोई मौका नहीं है और हम ऐसी चीजों में शामिल नहीं होना चाहते।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा का आधिकारिक रुख जनादेश के विरुद्ध नहीं जाने का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पांच साल का कार्यकाल पूरा करना चाहिए, क्योंकि उसके पास जनादेश है, लेकिन आंतरिक कलह के कारण वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वे विधायकों से ऐसे बयान दिलवा रहे हैं कि भाजपा उनके 55 विधायकों को निशाना बना रही है।

Karnataka congress internal politics mlas buy and sell say bjp leader prahlad joshi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2025 | 09:28 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • DK Shivkumar
  • Karnataka News
  • Prahalad Joshi
  • Siddaramaiah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.