Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक CM ने राष्ट्रपति से पूछा- कन्नड़ आती है? महामहिम बोलीं- सीखूंगी; BJP ने कहा सोनिया-राहुल से..

Karnataka के मैसूर में 1 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची थी। इस दौरान वहां पर मौजूद CM सिद्धारमैया ने राष्टपति से कन्नड़ को लेकर सवाल पूछ लिया।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 05, 2025 | 11:18 AM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Siddaramaiah Kannada language: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कन्नड़ भाषा को लेकर पूछे गए सवाल ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। मैसूर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिद्धारमैया ने राष्ट्रपति से पूछा कि क्या उन्हें कन्नड़ आती है, क्योंकि वह अपना भाषण कन्नड़ में देने वाले थे। राष्ट्रपति ने इस सवाल का जवाब बेहद शालीनता से दिया, लेकिन इस घटना को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है और इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया है। यह घटना भाषाई राजनीति और प्रोटोकॉल पर फिर से एक नई बहस को जन्म दे रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह देश की हर भाषा, संस्कृति और परंपरा का सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा कि वह कामना करती हैं कि सभी लोग अपनी भाषा को जीवित रखें और अपनी संस्कृति को संरक्षित करें। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह भी धीरे-धीरे कन्नड़ सीखने का प्रयास करेंगी। हालांकि, इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने सिद्धारमैया की टिप्पणी को ‘अहंकार से भरा’ बताया है और सवाल किया है कि क्या उनमें सोनिया गांधी या राहुल गांधी से भी यही सवाल पूछने की हिम्मत है।

The unsavoury incident in Mysuru, where Karnataka CM @siddaramaiah publicly questioned Hon’ble President Droupadi Murmu ji on whether she understood Kannada, reeked of arrogance, condescension and political posturing.

This is no way to treat a guest to our State, let alone the… pic.twitter.com/ewKRxQuQ0c

— Vijayendra Yediyurappa (@BYVijayendra) September 3, 2025

भाषाई राजनीति और कानूनों का पेच

इस घटना के बाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री की टिप्पणी को ‘अपमानजनक और राजनीतिक दिखावे से भरा’ बताते हुए कहा कि यह राज्य की मेहमान-नवाजी की परंपरा के खिलाफ है। विजयेंद्र ने आगे लिखा कि कन्नड़ हमारा गौरव है, लेकिन भाषा को लोगों को जोड़ना चाहिए, न कि इसका इस्तेमाल किसी को नीचा दिखाने के लिए किया जाना चाहिए। कर्नाटक में कन्नड़ भाषा के प्रचार-प्रसार से जुड़े कई कानून लागू हैं। इनमें कन्नड़ भाषा लर्निंग एक्ट-2015 और कर्नाटक एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रूल-2022 प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें: खेत में खुफिया तहखाना! गुजरात में सिस्टम बिठाकर सिस्टम के साथ खिलवाड़; रेड में लाखों की बरामदगी

कन्नड़ भाषा को लेकर पहले भी विवाद

कर्नाटक में कन्नड़ भाषा के संरक्षण को लेकर पहले भी कई आंदोलन हुए हैं। हाल ही में बेंगलुरु में दुकानों के साइनबोर्ड पर कन्नड़ भाषा के इस्तेमाल को लेकर विवाद हुआ था। इसके अलावा, महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर बसों पर कन्नड़ साइनबोर्ड नहीं होने के कारण बस सेवाओं को भी रोकना पड़ा था। सिद्धारमैया सरकार के नियमों के मुताबिक, सभी सरकारी और निजी संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कन्नड़ भाषा को प्राथमिकता देना अनिवार्य है। सामानों की पैकेजिंग और विज्ञापनों में भी कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल अनिवार्य है।

Karnataka cm siddaramaiah president droupadi murmu kannada question controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2025 | 11:18 AM

Topics:  

  • Draupadi Murmu
  • Karnataka News
  • Siddaramaiah

सम्बंधित ख़बरें

1

‘चिंता मत करो तुम्हारी डिलीवरी करा देंगे’, कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल; महिला पत्रकार को बेहूदा जवाब

2

शाह के खिलाफ रिटायर्ड जजों ने कर दिया खेला, अभियान को अनुचित बता रिजिजू बोले- ये गरिमा के विरुद्ध

3

प्रेमी ने प्रेमिका के मुंह में बम रखकर मार डाला, कमरे का खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

4

‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’, DK शिवकुमार के बाद एक और विधायक ने गाया RSS का प्रार्थना गीत, हलचल तेज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.