-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Karnataka Cabinet Expansion Decision On Cabinet Expansion After Winter Session Says Cm Basavaraj Bommai
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार कब होगा? सीएम बसवराज बोम्मई ने दिया ये जवाब
- Written By: सुभाष यादव

CM बसवराज बोम्मई (Photo Credits-ANI Twitter)
हुब्बाली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) ने सोमवार को कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार (Karnataka Cabinet Expansion) पर निर्णय विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद भाजपा आलाकमान की सलाह पर लिया जाएगा। विधानसभा का सत्र अगले सप्ताह शुरू हो रहा है। राज्य मंत्रिमंडल में कुल तय संख्या 34 की जगह मुख्यमंत्री समेत 30 मंत्री हैं। बोम्मई ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ सरकार के सामने फिलहाल विधान परिषद का चुनाव है। इसके बाद विधानसभा का सत्र है। इसके बाद नेतृत्व की सलाह पर आगे निर्णय लिया जाएगा।”
विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13-24 दिसंबर के बीच सीमावर्ती बेलगावी जिले में होगा। चार अगस्त को मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के एक सप्ताह बाद बोम्मई ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर 29 मंत्रियों को शामिल किया था। मंत्री के पद के कई दावेदारों की वजह से बोम्मई, मंत्रिमंडल का विस्तार करने और चार खाली पदों को भरने के लिए दबाव में हैं। शुरू से भाजपा में रहने वाले कई वरिष्ठ विधायक अगस्त में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद से नाराज चल रहे हैं क्योंकि उन्हें छोड़ दिया गया और ‘बाहरी लोगों’ को तरजीह दी गई।
‘बाहरी लोगों’ जैसा शब्द भाजपा में कांग्रेस और जद(एस) के उन विधायकों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो 2019 में अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित किया गया था जिसके बाद उन्होंने उपचुनाव लड़ा और भाजपा टिकट पर निर्वाचित हुए। वहीं, विधान परिषद के चुनाव के लिए जद(एस) के साथ समझौते पर पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘ ‘ एच डी कुमारस्वामी को जद (एस) के निर्णय के बारे में बताना है।”(एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में भारी बगावत! वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे, सड़कों पर उतरे समर्थक
कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार पर खत्म हुआ इंतजार, सोमवार को हो सकता है बड़ा फैसला; 18 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
कावेरी पानी विवाद में उग्र हुए तमिलनाडु के किसान, रेत में खुद को दबाकर किया प्रदर्शन, फसल बचाने को हुए मोहताज
Karnataka cabinet expansion decision on cabinet expansion after winter session says cm basavaraj bommai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचकर सेंसेक्स ने बचाई बाजार की लाज
Aug 04, 2026 | 09:55 AMDaily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
Aug 04, 2026 | 09:43 AMNavabharat Nishanebaaz: दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा, वोट चोरी का आरोप कितना सच्चा
Aug 04, 2026 | 09:35 AMदतिया उपचुनाव जीत पर देवरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हर्ष यादव के नेतृत्व में निकला भव्य विजय जुलूस
Aug 04, 2026 | 09:34 AMकर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में भारी बगावत! वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे, सड़कों पर उतरे समर्थक
Aug 04, 2026 | 09:28 AMSpider-Man 4 Collection Day 5: पहले सोमवार भी नहीं थमा तूफान, 300 करोड़ क्लब में एंट्री से बस दो कदम दूर
Aug 04, 2026 | 09:28 AMGen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 09:27 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM













