Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इन 5 कारणों से हार गईं कमला हैरिस, भारी पड़ा ट्रंप का चुनावी प्रोपेगेंडा

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम स्पष्ट हो गया है। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को दुनिया भर से बधाईयां मिल रही हैं। वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिस चुनाव हार गईं हैं।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Nov 06, 2024 | 05:45 PM

कमला हैरिस और ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्कः अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम स्पष्ट हो गया है। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को दुनिया भर से बधाईयां मिल रही हैं। वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिस चुनाव हार गईं हैं। चुनाव परिणामों की बात करें तो रिपब्लिकन को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। अमेरिका में कुल 538 सीटे हैं और बहुमत का आंकड़ा 270 है। जिसमें रिपब्लिकन को 277 सीटें मिली हैं। वहीं डेमोक्रेट बहुमत के आंकड़े दूर 224 सीटों तक ही सिमट गई।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव का पूरी दुनिया पर असर पड़ता है। इसलिए पूरी दुनिया की निगाहें इस चुनाव पर टिकी रहती हैं। इस चुनाव में 4 साल के अंतराल पर दोबारा जीत हासिल कर ट्रंप सत्ता में वापसी करेंगे। ट्रंप 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे। 2020 का चुनाव वे जो बाइडेन से हार गए थे। इस हार के बाद ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल हिल्स इलाके में दंगा फंसाद शुरू कर दिया था। जिसकी तस्वीरें दुनिया भर में वायरल हुईं थी, सभी लोकतंत्र समर्थकों के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसकी निंदा की थी। इसके बाद लग रहा था रिपब्लिकन पार्टी अमेरिकी नागरिकों का विश्वास खो देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ट्रंप ने इतिहास रचते 4 साल बाद सत्ता में वापसी कर ली है।

ये भी पढ़ें-डोनाल्ड ट्रंप की जीत से क्यों चिढ़ गया चीन, ड्रैगन के रिएक्शन ने बयां की असली हकीकत, जानिए पूरी कहानी

सम्बंधित ख़बरें

पुतिन के आवास पर हमले के दावे से पलटे ट्रंप: पहले जताया दुख, अब बोले- ‘ऐसा कोई ड्रोन हमला नहीं हुआ’

ट्रंप के बचाव में सामने आए जेडी वेंस, वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई का किया बचाव, बताई हमले की वजह

सरकारें गिराना अमेरिका के लिए बाएं हाथ का खेल, सत्ता परिवर्तन के अमेरिकी टूल्स क्या?

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद सामने आया बेटा…US के खिलाफ किया जंग का ऐलान, कहा- हार नहीं मानेंगे

आज हम इस लेख में 5 अहम कारणों का उल्लेख करेंगे, जिसके चलते भारतीय मूल की अमेरिकी कमला हैरिस दुनिया के सबसे ताकतवर देश की राष्ट्राध्यक्ष नहीं बन पाईं। डेमोक्रेट कहां चूक गई। अमेरिकी राजनीति के जानकारों का क्या कहना है।

अर्थव्यवस्था

इस राष्ट्रपति चुनाव देश की अर्थव्यवस्था को लोगों ने एक अहम मुद्दा बताया। ज्यादातर अमेरिकी नागरिकों लगता है कि जो बाइडेन के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजरी है, जिसके चलते आम नागरिक प्रभावित हुए। इत्तेफाक था कि ट्रंप जाने वाले थे तभी पूरी दुनिया को कोरोना अपने चपेट में ले रहा था। 2020 ट्रंप की जगर राष्ट्रपति बाइडेन बन गए। इस दौरान अमेरिका में कोरोना चरम पर था। जिसका व्यापक असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा। इस दौरान अमेरिका में भी उच्च स्वास्थ्य व्यवस्था के बावजूद 3.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान भी लोगों का बाइडेन पर गुस्सा फूटा था। इस चुनाव में ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था का मुद्दा खूब भुनाया।

महंगाई

जो बाइडेन सरकार को जिस समस्या ने सबसे अधिक परेशान किया वो महंगाई है। खाद्य उत्पादों के दाम में वृद्धि से अमेरिकी नागरिकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। आंकड़े बताते हैं सितंबर में फरवरी 2021 से महंगाई इस वर्ष कम रही, लेकिन बाइडेन के कार्यकाल के दौरान आंकड़ा ऊपर ही बना रहा था। खास बात यह है कि खाद्य महंगाई को छोड़कर बाकी मामलों में अर्थव्यवस्था में कोई खास समस्या नहीं रही थी। महंगाई के मुद्दों को ट्रंप लगातार मंचों से उछालते रहे। उन्होंने जनता को बीते चार की तुलना आज की महंगाई से करनी चाहिए।

जो बाइडेन की उम्र और ट्रंप का प्रचार तंत्र

किसी भी देश के चुनाव में राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का व्यक्तित्व काफी अहर रोल अदा करता है। ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी चुनाव में पहले जो बाइडेन के साथ उतरी थी। इस दौरान सार्वजनिक मंचों पर जो बाइडेन अपने अजीव व्यवहार को लेकर काफी ट्रोल हुए। स्पष्ट है कि बाइडेन की अधिक उम्र होने की वजह से स्वास्थ उनका साथ नहीं दे रहा था। जिसका फायदा ट्रंप और उनके प्रचार तंत्र ने उठाया, उन्हें रोबोट तक कहा गया। वे पहली प्रेजिडेंशियल डिबेट में आक्रामक दिख रहे डोनाल्ड ट्रंप के सामने काफी फीके दिखाई दिए। इसके बाद उन्हें पार्टी के भीतर विरोध का सामना करना पड़ा।

देरी से कमला की एंट्री, ट्रंप का अक्रामक प्रचार

जो बाइडेन के पीछे हटने के बाद कमला हैरिस को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया। जो बाइडेन ने ही उनके नाम को आगे बढ़ाया था। कमला हैरिस ने अपनी ओर से भरपूर कोशिश की और उनके आने के बाद से चुनावी सर्वेक्षणों में उनका असर भी काफी दिखने लगा था। जो सर्वेक्षण पहले डोनाल्ड ट्रंप की ओर झुके हुए दिख रहे थे वे बदलने लगे और मुकाबला काफी कड़ा लगने लगा था। लेकिन जुलाई में राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद कमला हैरिस के लिए यह बहुत ही बड़ा काम था कि सभी राज्यों में जाकर लोगों को यह बताया और समझाया जा सके कि वे कैसे एक बेहतर राष्ट्रपति साबित होंगी। हालांकि उन्होंने इस चुनौती को अच्छे नहीं पूरी कर पाईं।

वहीं डोनाल्ड ट्रंप अपने अक्रामक प्रचार से जनता के बीच अपनी जगह बनाते चले गए। अगर ये कहा जाए कि ट्रंप ने अक्रामकता के साथ नरेंद्र मोदी की स्टाइल में प्रचार किया तो यह गलत नहीं होगा। ऐसा लिए कहा जा रहा है क्योंकि उन्हें ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से कचरा कहा गया तो वह ड्रेस पहनकर कचरे की गाड़ी लेकर निकल पड़े।

अवैध इमीग्रेशन

अमेरिका में अवैध इमीग्रेशन का मुद्दा इस चुनाव में लोगों के बीच भावनात्मक मुद्दा बन गया। इस मुद्दे को ट्रंप की तरफ से जोर-शोर से उठाया गया। उन्होंने ग्रेट अमेरिका का नारा दिया। उन्होंने कहा कि बाइडेन प्रशासन पर आरोप लगाया कि अवैध इमीग्रेशन को ढिलाई बरती, लोगों की मदद के नाम पर देश का पैसा बाहरी देशों पर लुटाया है। विदेशों से लगातार आ रहे लोगों और इससे बदल रही डेमोग्राफी का मुद्दा कई राज्यों में लोगों के बीच चिंता का कारण बन गया था। ट्रंप ने कहा कि अवैध इमीग्रेशन के चलते अमेरिका में रोजगार की समस्या पैदा हो गई है।

Kamala harris lost the election due to these reasons

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2024 | 05:45 PM

Topics:  

  • Donald Trump

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.