Kal Ka Mausam: उत्तर से दक्षिण तक बारिश मचाएगी तबाही, केरल में रेड अलर्ट...जानिए अपने इलाके का हाल

Weather Forecast 5 August: भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक 5 अगस्त को कई राज्यों में जोरदार बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।
kal-ka-mausam-rain-wreaks-havoc-pan-india-kerala-on-red-alert
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
Published on
Updated on

IMD Weather Update: देश के अधिकतम हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। कहीं जलभराव से हालात बदतर हैं, तो कहीं नदियां ऊफान पर हैं। यूपी के प्रयागराज में तो गंगा का पानी लोगों के घरों तक पहुंच चुका है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर में कल यानी मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली के अलावा, आसपास के इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 5 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 64 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग बिहार के अनुसार, राज्य के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, तीन जिलों सीवान, शिवहर और गोपालगंज में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। शनिवार से रविवार सुबह तक पटना के विभिन्न घाटों पर जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ गया है।

हिमाचल और उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग ने 5 अगस्त को राज्य के ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर ज़िलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहाँ कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर ज़िलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भी ऐसे ही हालात रहेंगे।

IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट वाले राज्य: मौसम विभाग ने जिन राज्यों में मंगलवार को अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल है। दक्षिणी राज्य केरल में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

येलो अलर्ट वाली राज्य: भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए जम्मू-कश्मीर, पंजाब, नॉर्थ ईस्ट, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठावाड़ा, आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com