देशभर में बारिश का कहर जारी, बाढ़ से मचा हाहाकार, दिल्ली से यूपी तक अलर्ट

Weather Update: भारत के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। नदियां उफान पर हैं और सड़कों पर पानी भरने से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
weather news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

IMD Today Weather Update: रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को भी अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं तो अधिकतर नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बाढ़ से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। तटवर्ती इलाकों में पानी भरने से लोग पलायन करने को मजबूर हैं।

कैसा है यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और अन्य नदीनदीय जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, आजमगढ़ और झांसी सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सड़कों पर जलभराव और नालों के उफान से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रयागराज समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है।

बिहार में जलजमाव बना परेशानी का सबब

पिछले 48 घंटों की मूसलाधार बारिश ने बिहार में हालात काफी बिगाड़ दिए हैं। राजधानी पटना समेत कई जिलों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्कूलों को बंद करना पड़ा है और कई इलाकों में घरों की छतों से पानी टपकने की खबरें भी हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अधिकांश जिलों में तेज हवा के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मध्य प्रदेश के 20 जिलों में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। इनमें ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, सागर, रायसेन, टीकमगढ़ और विदिशा प्रमुख हैं। इन क्षेत्रों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं और ग्रामीण इलाकों में नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं।

पहाड़ी राज्यों में भी खतरा बरकरार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, शिमला, कुल्लू और सिरमौर जैसे जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

दक्षिण भारत में भी असर तेज

केरल और कर्नाटक के कई जिलों में तेज बारिश का असर देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु, बेलगाम, ठानमथिट्टा और अलाप्पुझा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र में मुंबई, कोल्हापुर, जलगांव, अकोला, नासिक समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com