-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kailash Vijayvargiya Termed His Statement Ticket Of Indore Lok Sabha Mp As A Joke
अपने बयान से पलटे विजयवर्गीय, इंदौर के लोकसभा सांसद का टिकट कटने की बात को बताया ‘‘मजाक”
- Written By: मृणाल पाठक

कैलाश विजयवर्गीय (File Photo)
इंदौर: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने बुधवार को यह कहकर अटकलों को हवा दे दी कि उन्होंने इंदौर (Indore) क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मौजूदा सांसद शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) का टिकट कटने की ‘‘उड़ती-उड़ती खबर” सुनी है।
बयान के तूल पकड़ने के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि वह ‘‘मजाक” कर रहे थे और इंदौर सीट के टिकट के दावेदारों में लालवानी अब भी शामिल हैं। विजयवर्गीय ने अपने गृह नगर इंदौर में एक कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे तो उड़ती-उड़ती खबर यह भी मिली है कि शंकरजी (लालवानी) का टिकट इसलिए कटा क्योंकि यह टिकट किसी महिला को दिया जाना है। हालांकि, मुझे इस खबर की सच्चाई पता नहीं है।”
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को ‘‘सुरक्षित सीट” से चुनाव लड़वाने की बात कही है। विजयवर्गीय ने महिला श्रोताओं से पूछा कि अगर प्रधानमंत्री उन्हें चुनाव लड़ने को कहें, तो उनमें से कितनी महिलाएं चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं? उनके इस सवाल पर कई महिलाओं ने हाथ उठाकर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई।
सम्बंधित ख़बरें
लालवानी का टिकट कटने के बयान के बारे में मीडिया ने विजयवर्गीय से बुधवार देर शाम सवाल किया तो उन्होंने कहा कि महिलाओं के कार्यक्रम में वह मजाक में यह बात बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल इंदौर सीट से भाजपा उम्मीदवार तय नहीं हुआ है। अभी लालवानी भी टिकट के दावेदार हैं।” इंदौर, उन लोकसभा सीटों में शामिल है जहां भाजपा ने अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इंदौर से वर्ष 1989 से 2014 के बीच लगातार आठ बार लोकसभा चुनाव जीते थे, लेकिन 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को चुनाव नहीं लड़ाने के भाजपा के नीतिगत निर्णय को लेकर मीडिया में खबरें आने के बाद उन्होंने वक्त की नजाकत भांपते हुए पांच अप्रैल 2019 को खुद घोषणा की थी कि वह बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगी।
इसके बाद भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनावों में लालवानी को इंदौर से टिकट दिया था। सिंधी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लालवानी ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी को पांच लाख 47 हजार 754 मतों के बड़े अंतर से हराया था और इस सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना कब्जा बरकरार रखा था।
(एजेंसी)
Kailash vijayvargiya termed his statement ticket of indore lok sabha mp as a joke
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पूरा देश एथेनॉल से त्रस्त…फिर पंजाब के किसान क्यों कर रहे हैं खुलकर समर्थन? जानें क्या है कारण
Aug 03, 2026 | 12:05 PMमहाराष्ट्र को केंद्र से 7,022 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
Aug 03, 2026 | 12:03 PMनागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
Aug 03, 2026 | 11:57 AMअमरावती: Skill Center में 360 फर्जी छात्रों के नाम पर सरकारी फंड की निकासी, बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी
Aug 03, 2026 | 11:56 AMसनातन धर्म पर हमला करोगे तो रिएक्शन होगा ही…! सांसद पप्पू यादव पर हमले पर बोलीं शाइना एनसी
Aug 03, 2026 | 11:55 AMSL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
Aug 03, 2026 | 11:51 AM‘भोजपुरी बवाल’ के पहले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, स्टार के गुस्से ने चौंकाए दर्शक
Aug 03, 2026 | 11:49 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














