-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- K Kavitha Letter Intensifies Talks Of Alliance Between Bjp And Brs
भाजपा दक्षिण में खेला करने को तैयार, केसीआर की बेटी कविता के पत्र से खुला राज…होगा गठबंधन या पार्टी में दो फाड़?
- Written By: Saurabh Pal
एक पत्र ने तेलंगाना की सियासत में उथल-पुथल मचा दिया है। कथित तौर पर यह पत्र के कविता द्वारा अपने पिता केसीआर को लिखा गया है। इस पत्र में उन्होंने पिता से नाराजगी जाहिर की है।

के कविता, केसीआर और पीएम मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)
हैदराबाद: बीआरएस नेता के. कविता ने पार्टी की हालिया बैठक के नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर को कथित रूप से एक पत्र लिखा, जिसने तेलंगाना के राजनीतिक हलकों में अटकलों को जन्म दे दिया है। इस हस्तलिखित पत्र की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन न तो कविता के कार्यालय और न ही केसीआर के कार्यालय ने इस पर कोई टिप्पणी की है।
कविता ने तेलुगु और अंग्रेजी में लिखे पत्र में कहा कि जैसा कि आपने (केसीआर ने) सिर्फ दो मिनट बात की, कुछ लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि भविष्य में भाजपा के साथ गठबंधन होगा। यहां तक कि मुझे भी व्यक्तिगत रूप से लगा कि आपको भाजपा के खिलाफ मजबूती से बोलना चाहिए था। ऐसा शायद इसलिए है क्योंकि मुझे (भाजपा की वजह से) तकलीफ हुई।
‘पिता जी आपको भाजपा ने तीखे हमले करने चाहिए था’
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
कविता ने आगे पत्र में लिखा कि पिताजी, आपको भाजपा पर और निशाना साधना चाहिए था। इस पत्र के सामने आने के कई घंटों बाद भी विपक्षी पार्टी ने इसका खंडन नहीं किया है। बीआरएस ने 27 अप्रैल को वारंगल में अपनी रजत जयंती मनाई थी। कविता ने पिछड़े वर्गों के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण, अनुसूचित जातियों का वर्गीकरण और वक्फ संशोधन अधिनियम जैसे कई प्रमुख मुद्दों पर राव की चुप्पी को नकारात्मक प्रतिक्रिया का कारण बताया।
कांग्रेस सरकार ने जमीनी स्तर पर खोया समर्थनः कविता
कविता अपने बेटे के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए इस समय अमेरिका में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जमीनी स्तर पर अपना समर्थन खो दिया है और कुछ बीआरएस कार्यकर्ता अब भाजपा को एक व्यवहार्य विकल्प के रूप में देखते हैं। बीआरएस ने जब हाल में विधान परिषद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया तो इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में एक मजबूत संकेत गया कि वे भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं। हर किसी को उम्मीद थी कि आप राजनीतिक परिदृश्य के संबंध में विशिष्ट कार्यक्रम पेश करेंगे या दिशानिर्देश देंगे। कम से कम अब हम एक या दो दिन के लिए पूर्ण अधिवेशन आयोजित कर सकते हैं। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से राय लें और उन्हें दिशानिर्देश दें। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से निर्णायक तरीके से कार्य करने का आग्रह किया।
के कविता ने पिता से जाहिर की नाराजगी
पत्र में इस बात पर भी चिंता जताई गई कि वारंगल कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना आंदोलन के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया या उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने ‘ऑपरेशन कगार’ (नक्सलियों के खिलाफ) पर अपने पिता के रुख की प्रशंसा की और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए मौन रखे जाने की सराहना की। उन्होंने अपने पत्र के अंत में वारंगल बैठक की सफलता के लिए अपने पिता को बधाई दी।
बीआरएस नेता ने पार्टी में दरार की बात को नाकारा
इस बीच, बीआरएस के नेता एवं विधान परिषद सदस्य श्रवण दासोजू ने कहा कि उन्हें इस बात पर यकीन नहीं है कि यह पत्र वास्तव में कविता ने लिखा है और अगर उन्होंने यह लिखा भी है तो भी इसमें हिलाने वाली कोई बात नहीं है। क्योंकि पत्र की विषय-वस्तु में प्रतिक्रिया दी गई है। यह एक बेटी द्वारा अपने पिता को या एक नेता द्वारा सर्वोच्च नेता को दी गई एक बहुत ही सामान्य प्रतिक्रिया है। यह (पत्र) उन्हें लोगों से मिली प्रतिक्रिया को समेकित करने और उसे आगे बढ़ाने जैसा है। पत्र से पार्टी में आंतरिक दरार का संकेत मिलने संबंधी भाजपा और कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों के बारे में सवाल किए जाने पर दासोजू ने जवाब दिया कि धान खरीद और बेरोजगारी जैसे अन्य मुद्दे लोगों के लिए अधिक प्रासंगिक हैं।
K kavitha letter intensifies talks of alliance between bjp and brs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Japan Earthquake: जापान के कुमामोटो में भूकंप से भारी तबाही, 13 की गई जान, PM सनाए तकाइची ने बुलाई आपात बैठक
Jul 29, 2026 | 09:34 PMअमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
Jul 29, 2026 | 09:28 PMSalman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Jul 29, 2026 | 09:21 PMगटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PMबारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PMकृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
Jul 29, 2026 | 09:14 PMस्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM













