‘इंतजार करें, हम दो दिन में…’, अन्नामलाई के बयान ने बढ़ाई BJP की धड़कनें, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज
K Annamalai Float New Political Party: तमिलनाडु BJP में बड़ी टूट की खबर सामने आ रही है। नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच BJP नेता के. अन्नामलाई के पोस्टरों से हड़कंप मच गया है।
- Written By: अमन मौर्या
के अन्नामलाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Tamil Nadu BJP Crisis Annamalai Posters: तमिलनाडु में सरकार बदल गई है, लेकिन राज्य में सियासी हलचल अभी थमी नहीं है। इन दिनों बीजेपी के युवा नेता के अन्नामलाई काफी सुर्खियों में हैं। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा चल रही है कि अन्नामलाई भाजपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। कोयम्बटूर शहर में कई जगह उनके फोटो के साथ ‘Fearless minds gave no limits’ का पोस्टर लगा है।
इसके बाद से चर्चा चल रही है कि वे एक अलग राजनीतिक मंच बनाने जैसी कोई महत्वपूर्ण राजनीतिक पहल करने की तैयारी कर रहे हैं। विपक्ष द्वारा भी मामले पर लगातार बयान दिया जा रहा है।
सड़कों पर लगे पोस्टर
4 जून को अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर ‘हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए’ जैसे नारों वाले ये पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों के लगने से तमिलनाडु के राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ गई है। खासकर, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेतृत्व के कुछ वर्गों के बीच बढ़ते मतभेदों की खबरों के बीच।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट से T20I तक…ICC मीटिंग में खेल के नियमों में हुए 5 बड़े बदलाव, प्वाइंट्स में समझें पूरी बात
अमरावती MLC चुनाव: महायुति में बड़ी बगावत! BJP के प्रवीण पोटे के खिलाफ शिवसेना नेता के बेटे ने किया नामांकन
Vidhan Parishad Election: चुनाव तो बस औपचारिकता है! अनिकेत तटकरे के नामांकन पर महायुति नेताओं का बड़ा दावा
UCC NEWS: समान नागरिक संहिता, सीएम मोहन यादव बोले- ‘MP में जल्द लागू होगी UCC, जनता वेबसाइट पर साझा करे सुझाव
दिल्ली दौरे से चर्चा तेज
दिल्ली रवाना होने से पहले अन्नामलाई से जब मीडिया ने एक नई पार्टी शुरू करने की अटकलों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, इंतजार करें। हम दो दिनों में बैठकर बात करेंगे। उनकी इस टिप्पणी ने पार्टी छोड़ने की संभावनाओं को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
#WATCH | Tamil Nadu | BJP leader K. Annamalai leaves for Delhi from Chennai. When asked on speculations about him expected to launch a new party, he says, “Please wait. We will sit down and talk in two days” pic.twitter.com/5qOZfp7OHD — ANI (@ANI) June 1, 2026
BJP ने किया खारिज
हालांकि, भाजपा नेताओं ने किसी भी विभाजन की अटकलों को खारिज कर दिया है, और उनका कहना है कि अन्नामलाई पार्टी के एक महत्वपूर्ण नेता बने रहेंगे। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ उनकी बैठक निर्धारित होने के कारण, राजनीतिक विश्लेषक अन्नामलाई के अगले कदम को स्पष्ट करने वाले संकेतों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
युवाओं में काफी लोकप्रिय
के. अन्नामलाई एक तेज तर्रार IPS ऑफिसर भी रह चुके हैं। 2020 में वे भाजपा में शामिल हुए और तेजी से तमिलनाडु में पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक बन गए। 2021 से 2025 तक राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कई राज्यव्यापी अभियानों का नेतृत्व किया और युवा मतदाताओं और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बीच एक मजबूत समर्थन आधार बनाया।
हालांकि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनको टिकट ने मिलने से उनके समर्थकों में नाराजगी देखी गई। इसके बाद से ही उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं।
ये भी पढ़ें- ‘इंतजार करो, इससे बड़ा खेला करूंगी…’, ममता ने दी BJP को चेतावनी, बंगाल पुलिस पर बोली- हिटलर भी ऐसा नहीं किया
ये है विवाद
सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव के दौरान अन्नामलाई BJP और AIADMK के गठबंधन से खुश नहीं थे। चुनाव के दौरान वह खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे थे। उनके समर्थकों का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान भी उम्मीद के मुताबिक उन्हें कोई भूमिका भी नहीं मिली। इससे भी उनके खेमे में नाराजगी बढ़ गई थी।
इसके अलावा, कक्षा नौ के छात्रों के लिए त्रिभाषा नीति को आगे बढ़ाने के केंद्र के फैसले की उनकी हालिया आलोचना ने भी राजनीतिक बहस छेड़ दी और पार्टी नेतृत्व के साथ उनके संबंधों को लेकर नई अफवाहें पैदा कर दीं। जहां कुछ पर्यवेक्षकों का मानना है कि अन्नामलाई भाजपा में अधिक प्रमुख भूमिका तलाश सकते हैं, वहीं अन्य का अनुमान है कि वे एक अलग राजनीतिक मंच बना सकते हैं।
