Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत

Jyotiraditya Scindia in Navbharat Conclave: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि BSNL का ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹5,100 करोड़ पहुंचा और सरकार का लक्ष्य इसे इस साल इसे ₹7,000 करोड़ तक पहुंचाना चाहती है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 08, 2026 | 06:22 PM

ज्योतिरादित्य सिंधिया

Follow Us
Follow Us:

Jyotiraditya Scindia on BSNL Growth: राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026’ में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल के सुधार, उत्तर-पूर्व के विकास और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। इसके लिए अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें की जाती हैं, ताकि परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं को दूर कर विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सके।

BSNL के प्रदर्शन पर सरकार की नजर

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार बीएसएनएल के सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही। उन्होंने बताया कि कंपनी के उच्च अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकों में तय किए गए लक्ष्यों की प्रगति का आकलन किया जाता है। अगर किसी परियोजना में कोई समस्या या रुकावट आती है, तो उसे तुरंत दूर करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि BSNL को मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए हम  पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट में दर्ज हुई बड़ी बढ़ोतरी

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दो साल पहले बीएसएनएल का ऑपरेटिंग प्रॉफिट लगभग 500 करोड़ रुपये था। इसके बाद कंपनी के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ और पिछले वित्तीय वर्ष में यह बढ़कर करीब 5,100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 

सम्बंधित ख़बरें

क्या है PM मोदी का अष्टलक्ष्मी प्लान? सिंधिया ने बताई पूरी योजना, कहा- भारत के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे ये राज्य

जब दुकानदार ने गडकरी को EMI पर TV देने से किया इनकार…फिर क्या हुआ? केंद्रीय मंत्री ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

UPI से खरीद सकते हैं एफिल टावर का टिकट… ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- अमेरिका से आगे निकला भारत

पेट्रोल-डीजल का दौर खत्म? इथेनॉल के बाद पानी, पराली और गोबर से बनेगा ईंधन! गडकरी ने बताया सरकार का मास्टरप्लान

नवभारत के एडिचर इन चीफ निमिष माहेश्वरी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

उन्होंने कहा कि यह कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है। सरकार का लक्ष्य साल 2026 में बीएसएनएल का ऑपरेटिंग प्रॉफिट को 7,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है। उनके अनुसार यह सुधार बेहतर प्रबंधन, निवेश और योजनाओं के प्रभावी रूप से लागू करने का परिणाम है।

यह भी पढ़ें- जब दुकानदार ने गडकरी को EMI पर TV देने से किया इनकार…फिर क्या हुआ? केंद्रीय मंत्री ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

दूरसंचार नेटवर्क का हो रहा विस्तार

बीएसएनएल और दूरसंचार क्षेत्र का उल्लेख करते हुए सिंधिया ने कहा कि उत्तर-पूर्व में मोबाइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए लगभग 45 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि क्षेत्र के हर गांव तक मोबाइल नेटवर्क पहुंचे और 100 प्रतिशत टेलीकॉम कवरेज सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और सरकारी सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार के ‘विकसित भारत 2047’ विजन के प्रमुख लक्षयों में से एक है। 

Jyotiraditya scindia bsnl turnaround from rs 500 crore loss to rs 5100 crore profit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 06:00 PM

Topics:  

  • BSNL
  • Busienss News
  • Department of Telecom
  • Jyotiraditya Scindia
  • Navbharat Conclave

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.