जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर की कमेटी के खिलाफ याचिका खारिज की
Justice Yashwant Verma: जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर की कमेटी के खिलाफ याचिका खारिज कर दी है। शीर्ष अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान इस कमेटी पर कई टिप्पणी की थी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
जस्टिस यशवंत वर्मा
Justice Yashawant verma Cash Case: कैश कांड मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा स्पीकर द्वारा गठित कमेटी के खिलाफ याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस वर्मा ने लोकसभा स्पीकर द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति की वैधता पर आपत्ति उठाई थी।
पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने जस्टिस वर्मा को 12 जनवरी को लोकसभा स्पीकर द्वारा गठित समिति के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में समिति के गठन में प्रक्रिया की खामियों को माना था, लेकिन अदालत ने यह भी कहा कि क्या यह खामी इतनी गंभीर है कि इसमें हस्तक्षेप किया जाना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा की याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका खारिज करते हुए कहा कि जस्टिस वर्मा ने राज्यसभा डिप्टी चेयरमैन द्वारा प्रस्ताव खारिज करने को चुनौती नहीं दी थी। चूंकि लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा चेयरमैन दोनों ने प्रस्ताव पास नहीं किया, इसलिए जॉइंट कमेटी का गठन संभव नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती MLC चुनाव: हाईकोर्ट के फैसले के बाद बाजोरिया ने मानी हार, नहीं जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
नवभारत विशेष: यौन व्यवसाय पर विराम लगाना संभव नहीं, सुप्रीम कोर्ट की राय
NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट ने CBT मोड में दोबारा परीक्षा पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, अधिवक्ता से जस्टिस बनीं वी. सुब्रमणि मोहना, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर, देखें List
जस्टिस वर्मा की आपत्ति
जस्टिस वर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति को चुनौती दी थी। उनका तर्क था कि Judges (Inquiry) Act, 1968 में तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। उनके अनुसार, दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में महाभियोग नोटिस दिए जाने के बावजूद, लोकसभा अध्यक्ष ने राज्यसभा सभापति से परामर्श किए बिना समिति का गठन कर दिया।
यह भी पढ़ें- नागरिकता के आधार पर कितने नाम हटाए गए? सुप्रीम कोर्ट ने SIR को लेकर चुनाव आयोग से पूछा सवाल
इससे पहले जस्टिस यशवंत वर्मा ने महाभियोग को लेकर गठित की गई संसदीय समिति के समक्ष अपना जवाब दायर कर दिया था। उन्होंने अपने जवाब में सवाल उठाया कि क्राइम सीन को सुरक्षित रखने में सरकारी अधिकारी विफल रहे तो उन्हें महाभियोग का सामना क्यों करना चाहिए? संसदीय समिति के समक्ष अपने जवाब में जस्टिस वर्मा ने खुद के बचाव में कई तर्क दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वे वह घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले व्यक्ति ही नहीं थे। जब पुलिस मौके को सुरक्षित करने में नाकाम रही तो फिर उन्हें कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है?
